Sonu Sood Shares Diet Secrets For Maintaining Six Pack Abs At The Age Of 52 Know His Diet Plan
52 साल में भी सिक्स-पैक एब्स! सोनू सूद ने खोला राज, कहा-'एक्सट्रीम डाइटिंग' नहीं, बस इन चीजों का रखता हूं ध्यान
सोनू सूद भले ही 52 साल के हो गए हों, लेकिन फिटनेस के मामले में ये आज भी 24 साल के एक्टरों को टक्कर देते हैं, ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर एक्टर ऐसा क्या खाते हैं, जिससे एक्टर इतने फिट हैं.
सोनू सूद को भला कौन नहीं जानता है. एक्टर ‘दबंग’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक्टर कोरोना काल में भी खूब चर्चा में रहे थे, इनके सुर्खियों में रहने की वजह थी इनके द्वारा किए गए अच्छे काम, इस दौरान इन्होंने लोगों की खूब मदद की जिसके लिए इनकी खूब सराहना भी हुई थी.
ये आज भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं, भले ही कुछ समय से एक्टर फिल्मों में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन ये अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक्टर की फिटनेस कमाल की है. 52 साल की उम्र में भी एक्टर के सिक्स-पैक एब्स और शानदार बॉडी है. ऐसे में उनके फैंस अक्सर ये जानने को उत्सुक रहे हैं कि आखिर एक्टर ऐसा क्या खाते हैं, जिससे वो इतना फिट रहते हैं. हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सोनू सूद ने अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि कैसे वो इतनी उम्र में भी इतने फिट रहते हैं.
सुबह की शुरुआत-
कहते हैं फिट रहने में सबसे बड़ा रोल निभाती है हमारी सुबह की शुरुआत. हम सुबह उठकर क्या करते हैं क्या खाते हैं, इसका असर हमारी सेहत पर साफ दिखता है. सोनू बताते हैं कि “मैं सुबह जल्दी उठता हूं और शांति से दिन शुरू करता हूं. सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीता हूं, फिर थोड़ी देर ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं और हल्की स्ट्रेचिंग करता हूं. ये सब मेरे मन और शरीर को आगे के लिए तैयार करता है. इससे पूरा दिन अच्छा जाता है.
वर्कआउट रूटीन-
एक्टर अपने वर्कआउट का भी खास ध्यान रखते हैं. सोनू रोजाना लगभग 1 घंटे ट्रेनिंग करते हैं. वो बताते हैं कि मैं लगभग हर दिन वर्कआउट करता हूं. इसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर एक्सरसाइज, फंक्शनल एक्सरसाइज और कार्डियो शामिल होता है. मैं रूटीन को बदलता रहता हूं ताकि बॉडी को नया चैलेंज मिले और बोरियत न हो.
Add India.com as a Preferred Source
डाइट प्लान-
आप क्या खा रहे हैं इसका आपकी सेहत पर साफ असर पड़ता है. हालांकि सोनू बताते हैं कि वो एक्सट्रीम डाइटिंग में यकीन नहीं रखते है. वो बताते हैं कि मैं कोई सख्त या क्रैश डाइट नहीं फॉलो करता हूं. शूटिंग के शेड्यूल या काम के हिसाब से खाना थोड़ा बदलता है, लेकिन बेसिक चीजें वही रहती हैं, जैसे घर का बना सादा खाना, पोर्शन कंट्रोल और अच्छा न्यूट्रिशन.
शूटिंग के दौरान क्या खाते हैं एक्टर-
अब सवाल उठता है कि आखिर एक्टर शूटिंग के दौरान क्या खाते हैं? इसका जवाब भी एक्टर ने दिया. उन्होंने बताया कि लंबे शूट के दिनों में सोनू हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं. वो बताते हैं मैं फ्रेश फ्रूट्स, नट्स, स्प्राउट्स और दालें ज्यादा लेता हूं. शूट पर साथ में रोस्टेड चना, फ्रूट बाउल या घर के बने सिंपल प्रोटीन स्नैक्स रखता हूं. ये मुझे एनर्जी देते हैं और सुस्त नहीं होने देते. फोकस बना रहता है.
सोनू मानसिक ताकत पर भी बहुत जोर देते हैं. वो नियमित रूप से मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते है. उनका मानना है कि फिटनेस सिर्फ बॉडी की नहीं, मन की भी होती है. कंसिस्टेंसी और डिसिप्लिन से ही लंबे समय तक फिट रह सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.