Stereotype Or Real Green Chilli Can Improve Your Verbal Abilities Mirch Khane Ke Fayede In Hindi
क्या वाकई मिर्च खाने से तुतली बोली होती है साफ? जानिए क्या है सच्चाई
कई लोगों का मानना है कि तुतली बोली को साफ करने के लिए हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए. इससे जबान धीरे-धीरे सपष्ट होने लगती है, जिससे तुतलाने की समस्या कम होने लगती है.
stereotype or real green chilli can improve your verbal abilities mirch khane ke fayede in hindi
भारतीय किचन में बड़े चाओ से चटपटा और मसालेदार खाना बनाया और खाया दोनों जाता है. इस चटपटे खाने के पीछे मिर्च का बड़ा योगदान रहता है. यह खाने को चटपटा और स्वादिष्ट बनाती है. हरी मिर्च सिर्फ स्वाद को नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. हालांकि, कई लोगों का मानना है कि हरी मिर्च या तीखा खाने से आपकी तुतली जबान साफ होने लगेगी. आइए जानते हैं कि क्या वाकई सिर्फ हरी मिर्च खाने से तुतली जबान साफ होने लग सकती है?
हरी मिर्च को लेकर प्रचलित मान्यता
यह बात सच है कि मिर्च खाने पर जबान पर जलन महसूस होती है. यह जलन मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन के कारण होती है. यह जबान की स्वाद कलिकाओं को उत्तेजित करता है, जिससे जलन का अहसास होता है. हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि मिर्च खाने से जबान साफ होती है. मगर, कुछ अध्ययनों से पता चला है कि मिर्च खाने से जबान की स्वाद कलिकाएं (Taste Cells) क्षतिग्रस्त हो सकती हैं.
हरी मिर्च खाने के फायदे
हरी मिर्च शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. यह आपके हार्मोन्स को अच्छे से रिलीज करने में मदद करता है. साथ ही यह बलगम और गले को ठीक रखती है. हरी मिर्च एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है.
कुछ मान्यताएं
हरी मिर्च को लेकर मान्यता है कि यह तुतली जबान को साफ करती है, जिससे मुंह से शब्दों का उच्चारण ठीक होने लगता हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीतकार लगा मंगेश्कर हरी मिर्च का सेवन काफी किया करती थी. यह सेवन उनके गले को साफ रखता था, जिससे उनकी आवाज खुली रहे.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Printerest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.