
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें जरा सी लापरवाही बरतने से व्यक्ति की जान तक जा सकती है. कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से एक है पेट का कैंसर (Stomach Cancer), जो आज दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है. पहले ये शिकायत सिर्फ बड़ों में देखी जाती थी, लेकिन आजकल ये युवाओं को भी तेजी से गिरफ्त में ले रहा है. पेट के कैंसर के कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें हम आम समझकर जाने देते हैं, लेकिन अगर इन्हें समय पर पहचान लिया जाए तो इससे बचा सकता है. यह बीमारी अक्सर बिना स्पष्ट संकेतों के बढ़ती रहती है और देर से पता चलने पर इलाज मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकतों के बारे में बताएंगे जो पेट के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.
ये हो सकते हैं पेट के कैंसर के 5 Silent Symptoms-
1. लगातार अपच या जलन की समस्या होना-
कई बार हमें लगातार अपच और पेट में जलन की शिकायत होने लगती है, हालांकि अक्सर हम इसे जाने देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बार-बार पेट में भारीपन लगना, जलन होना या अपच की समस्या पेट के कैंसर का संकेत हो सकती है. अक्सर लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं, लेकिन अगर ये शिकायत आपको बार-बार हो रही है तो जांच जरूर कराएं.
2. हर समय मिचली या उल्टी महसूस होना-
काफी टाइम हमें ऐसा महसूस होता है कि हमें हर समय उल्टी या मतली सी लग रही है, जिसे हम इग्नोर कर देते हैं. हालांकि ये पेट के कैंसर की आहट हो सकती है. पेट के कैंसर के कारण आपको कभी-कभी उल्टी में खून भी दिख सकता है. ऐसे में इसे बिल्कुल इग्नोर न करें तुरंत डॉक्टर से बात करें.
3. लगातार बिना वजह वजन कम होना-
कई बार हम नोटिस करते हैं कि हमारे शरीर का वजन अचानक बिना वजह गिरने लगता है. कई लोग इस बात को लेकर खुश होते हैं कि अचानक वजन कम होता देख हम खुश होने लगते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है. ट्यूमर भूख कम कर देता है या खाना पचने में बाधा डालता है, जिसके चलते ये समस्या होने लगती है.
4. खाना निगलने में परेशानी-
अगर आपको खाना निगलने में परेशानी हो रही है तो इसे ऐसे जाने न दें, ये पेट के कैंसर का इशारा हो सकता है. खाना निगलते समय अटकने जैसा महसूस होना खतरे का संकेत हो सकता है. गले से पेट के जंक्शन पर ट्यूमर बढ़ने पर यह समस्या दिखती है.
5. पेट दर्द होना-
लगातार अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है तो ये खतरनाक हो सकता है. इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. अगर आपको ऊपरी पेट में लगातार दर्द या असहजता हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं.
इन लोगों में ज्यादा खतरा-
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.