Stop Eating Wheat Roti Daily Major Diseases Could Be Threatening Your Health
आप भी रोज़ खाते हैं गेहूं की रोटी? सावधान! सेहत को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
गेहूं की रोटी हमारी थाली का अहम हिस्सा है, लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर पर भार डाल सकता है, ऐसे में आज हम जानेंगे कि रोजाना गेंहू की रोटी खाने से क्या होता है.
भारतीय थाली में तरह-तरह के व्यंजन देखने को मिलते हैं, लेकिन इसमें जो कॉमन है वो है चावल और रोटी. कुछ लोग खाने में रोटी खाना पसंद करते हैं तो कुछ चावल. भारत के ज्यादातर घरों में दो वक्त की रोटी यानी गेहूं का आटा स्टेपल फूड माना जाता है. लोग इसे लगभग रोजाना हेल्दी समझकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना और जरूरत से ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से सेहत को कई तरह के गंभीर नुकसान हो सकते हैं? जी हां ये सुनने में आपको अटपटा लग सकता है, लेकिन ये सच है. डॉक्टर्स मानते हैं कि रोटी के अत्यधिक सेवन से शरीर पर धीरे-धीरे बुरा असर पड़ता है.
बढ़ सकता है वजन-
आज भी कई लोगों को लगता है कि रोटी खाना हेल्दी ऑप्शन होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. गेहूं की रोटी खाने से तेजी से वजन बढ़ सकता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे वेट गेन हो सकता है. अगर आपका भोजन संतुलित नहीं है तो रोजना गेहूं खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है. मैदा या रिफाइंड गेहूं से बनी चीजें मोटापे का खतरा और बढ़ा देती हैं. ऐसे में इनसे तुरंत दूरी बना लें.
पाचन संबंधी समस्याएं-
हम में से कई लोग रोजाना गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गेंहू की रोटी का अधिक मात्रा में सेवन पेट फुलना, गैस, अपच और कब्ज को बढ़ा सकता है. इसमें ग्लूटेन होता है जो संवेदनशील लोगों में परेशानी और भारीपन पैदा कर सकता है.
ब्लड शुगर में बढ़ोतरी-
Add India.com as a Preferred Source
दरअसल में जब हम गेहूं लगातार खाते हैं तो ग्लूकोज लेवल तेजी से बढ़ता है, खासकर इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों में. ऐसे में गेहूं की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. लंबे समय में यह टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकता है.
दिल की सेहत को खतरा-
रोटी खाने से शरीर में कार्ब्स की मात्रा बढ़ती है, जिससे ट्राइग्लिसराइड बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है जो दिल के रोगों की शुरुआत कर सकते हैं. रिफाइंड गेहूं और मैदा का ज्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी प्रभावित करता है.
पोषण की कमी-
हम में से कई लोग रोटी को हेल्दी ऑप्शन समझकर खाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि रोजाना गेहूं की रोटी खाने से शरीर में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा स्तर पर इसका असर पड़ता है.
इन चीजों को करें फॉलो-
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर हेल्दी रहे तो गेहूं की जगह ज्वार, बाजरा, रागी, ओट्स, जौ या मल्टीग्रेन रोटी शामिल करें. रोटी के साथ हमेशा फाइबर-रिच सब्जियां, सलाद और प्रोटीन जरूर लें. हफ्ते में कम से कम 2–3 दिन मिलेट्स का प्रियोग करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.