Struggling With Dull Skin In Winter Nutritionist Shares Glow Boosting Soup Recipe Know How To Make It
सर्दियों में स्किन हो गई है डल और ड्राई? न्यूट्रिशनिस्ट की ये ग्लो-बूस्टिंग सूप रेसिपी कर देगी कमाल
Glow Boosting Soup: ठंड के मौसम में स्किन डल नजर आने लगती है, ऐसे में अगर आप भी त्वचा की रंगत को वापस लाना चाहती हैं तो एक सूप आपके बहुत काम आ सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
ठंड का मौसम लगभग हर किसी को अच्छा लगता है, हालांकि इस दौरान कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं, जैसे डल स्किन की समस्या. सर्द हवाएं स्किन का ग्लो छीन लेती हैं और चेहरे को रूखा, बेजान और पपड़ीदार बना देती हैं, ऐसे में सिर्फ मॉइस्चराइज़र और सीरम पर निर्भर रहना काफी नहीं होता है. हीटर, ठंडी हवा और बढ़ी हुई कॉफी की आदत ये सब मिलकर त्वचा से नमी खींच लेती है.
ऐसे में हमें समझ नहीं आता है कि खोई हुई स्किन दमक को कैसे वापस लाएं? वैसे स्किनकेयर त्वचा की रंगत में मदद तो करता है, लेकिन असली ग्लो भीतर से आता है. सही खान-पान शरीर को वो पोषण देता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है. ये स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी चीज की तलाश कर रही हैं तो एक सूप आपकी मदद कर सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा द्वारा सुझाया गया यह सूप आपकी विंटर स्किन को फिर से चमकदार बनाने में मदद करेगा. इसे बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं.
सूप के लिए सामग्री-
-½ कप मसूर दाल
-1 मीडियम गाजर (कटी हुई)
-1 कप कद्दू (कटा हुआ)
Add India.com as a Preferred Source
-2½–3 कप पानी
– नमक और काली मिर्च
तड़के के लिए:
-1 बड़ा चम्मच घी
-½ छोटा चम्मच जीरा
-6–8 करी पत्ते
1 इंच अदरक (बारीक कटी)
-3–4 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
-व्हाइट बटर
-ताज़ा हरा धनिया
कैसे बनाएं सूप?
सूप को बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, कद्दू, मसूर दाल, नमक और पानी को कुकर में डालकर 3 से 4 सीटी लगाकर पका लें.
जब ये पक जाए तो इस मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड कर लें और स्मूद और क्रीमी सूप बना लें
इसके बाद एक पैन में घी को गर्म करें और जीरा डालें, जब ये चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता, अदरक और लहसुन डालें और तब तक भूनें जब तक ये सुनहरा न हो जाए.
अब आपको तड़का बनकर तैयार है इसे सूप के ऊपर डालें
ऊपर से थोड़ा व्हाइट बटर और ताज़ा धनिया डालकर सर्व करें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.