
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
Home Remedies For Cold and Cough: मौसम बदलते ही कुछ समस्याएं तो मानों आम होती हैं, जिनमें से एक है खांसी-जुकाम और कफ की समस्या होना. इसके चलते न सिर्फ सांस लेने में परेशानी होती है बल्कि खराश की समस्या भी होने लगती है, जिससे मन अजीब सा होने लगता है. साथ ही साथ इन सब के कारण शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है, जिसके कारण हम अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं. हम में से कई लोग इससे राहत के लिए दवा का सहारा लेते हैं, लेकिन कहते हैं इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कफ से राहत पाने के लिए 5 ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो न सिर्फ सीने में जमा कफ को साफ करेंगे बल्कि खांसी और गले की खराश से भी राहत दिलाएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में.
1. नींबू और काली मिर्च-
नींबू और काली मिर्च का ये नुस्खा आपके बहुत काम आने वाला है. दरअसल में नींबू को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. इसके साथ ही काली मिर्च की बात करें तो ये कफ को बाहर निकालने में कारगर होती है. इन दोनों का सेवन करने से कफ दूर होता है और गला साफ हो जाता है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है.
2. हल्दी वाला दूध-
हल्दी वाले दूध को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है. इसमें करक्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है. अगर आपको छाती में कफ जमा होने की समस्या हो रही है तो हल्दी वाला दूध पिएं, इससे कफ साफ हो जाएगा. इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होगी, शरीर को आराम मिलेगा.
3. तुलसी और लौंग की चाय-
तुलसी और लौंग दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं. खांसी और गले में खराश यह खांसी को कम करने में मदद करता है. इस चाय के सेवन से कफ से राहत मिलती है और सांस लेने में मदद मिलती है. इसे पीने से गले की सूजन भी कम हो जाती है. यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है.
4. अदरक और काली मिर्च का काढ़ा-
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर पाए जाते हैं, जो गले की सूजन और कफ को करने में मददगार होते हैं. काली मिर्च संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करती है. इन दोनों से बने काढ़े को पीने से खांसी और गले की खराश से राहत मिलती है. साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है.
5. भाप लेना-
छाती में फंसे कफ को निकालने के लिए भाप लेना एक पुराना और प्रभावी तरीका है. भाप लेने से कफ पतला हो जाता है, जिसके चलते उसका बाहर निकालना आसान हो जाता है. भाप लेने से नासिका मार्ग साफ हो जाता है और श्वसन तंत्र भी खुल जाता है. भाप की मदद से गले की खराश और खांसी से भी राहत मिलती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.