कमजोर, बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? ये 7 नेचुरल सुपरफूड्स डालेंगे आपके बालों में नई जान

बालों को स्वस्थ, मजबूत और सुंदर बनाना सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि आपको अपने आहार को भी सुधारना होगा अगर आप ऊपर बताए गए सुपरफूड्स को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Published date india.com Published: October 18, 2025 8:41 AM IST
कमजोर, बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? ये 7 नेचुरल सुपरफूड्स डालेंगे आपके बालों में नई जान

हर कोई चाहता है कि उसके बाल हेल्दी, चमकदार, लंबे और घने हों, हालांति प्रदूषण, गलत खानपान, बिगड़ा हुआ स्लीप पैटर्न इन सबके बीच रोड़ा बनता है. हेल्दी बालों के लिए सिर्फ शैम्पू या सीरम काफी नहीं होते हैं बल्कि आपके खाने-पीने का भी इसपर गहरा असर पड़ता है. अगर बाल टूट रहे हों, झड़ रहे हों या डल लग रहे हों तो सही पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना शुरू कर दें, ये उन्हें फिर से मजबूती दे सकता है और हल्दी बना सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करेंगे तो चलिए जानते हैं.

ये हैं बालों के लिए बेहतरीन सुपरफूड्स-

  • अंडे (Eggs)-

अंडों को सहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, ये प्रोटीन, बायोटिन और जिंक से भरपूर होते हैं. ऐसे में ये बालों के सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. बालों के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, वहीं बायोटिन की कमी से बाल झड़ सकते हैं और जिंक हेयर टिशू की ग्रोथ में सहायता करता है.

  • एवोकाडो (Avocado)-

आज के समय में एवोकाडो का क्रेज खूब चला है. हम में से कई लोग इसका टोस्ट बनाकर खाते हैं तो कुछ ऐसे ही इसका सेवन करते हैं. इसे बालों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन E अच्छी मात्रा में होते हैं. ये बालों की जड़ों को मॉइश्चर देते हैं और रूखेपन व ब्रेकेज से बचाते हैं. आप एवोकाडो मास्क के रूप में भी लगा सकती हैं.

  • सैल्मन (Salmon)-

सैल्मन ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. ये हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं, स्कैल्प की सूजन को कम करते हैं और बालों के सूखेपन को दूर करते हैं. ऐसे में इसे डाइट में शामिल करें.

  • पालक (Spinach)-

पालक के भी सेहत से जुड़े कई फायदे हैं. इसमें Iron, फोलेट, विटामिन A और C अच्छी मात्रा में होते हैं. ये पोषक तत्व रक्त संचार बढ़ाते हैं, सेबम उत्पादन को संतुलित करते हैं और बालों के रोम-कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत होते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • नट्स और सीड्स (Nuts & Seeds)-

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्ससीड्स आदि में ओमेगा-3, जिंक, विटामिन E और B विटामिन्स होते हैं. ये बालों को चमक, ताकत और टूटने से बचाते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान-

  • बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर्फ एक-दो सुपरफूड से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रतिदिन की डाइट में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है
  • बालों का मुख्य घटक केराटिन प्रोटीन है, इसलिए प्रोटीन की कमी न होने दें
  • बालों का अच्छी हेल्थ के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है ताकि स्कैल्प स्वस्थ रहे और बालों की ग्रोथ हो सके
  • अनाज, सब्ज़ियां और फलों को भी अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि विटामिन और मिनर्लस इनके माध्यम से मिलते हैं

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.