ये 8 संकेत दिखें तो समझ लें हो गए हैं 'एंजाइटी' का शिकार! शरीर मदद के लिए रो रहा है, भूलकर भी न करें इग्नोर

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में 'एंजाइटी' की समस्या काफी बढ़ गई है, ऐसे में कुछ संकते बताते हैं कि आपको मदद की जरूरत है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Published date india.com Published: December 23, 2025 1:47 PM IST
ये 8 संकेत दिखें तो समझ लें हो गए हैं 'एंजाइटी' का शिकार! शरीर मदद के लिए रो रहा है, भूलकर भी न करें इग्नोर

‘एंजाइटी’ इस शब्द को आपने अपनी लाइफ में कई बार सुना होगा, लेकिन असल में कम ही लोग जान पाते हैं कि वो इस तकलीफ से गुजर रहे हैं. एंजाइटी भले ही सुनने में छोटी परेशानी लगे, लेकिन असल में ये मानसिक ये शारीरिक स्वास्थ्य तक को नुकसान पहुंचाती है. आपने अक्सर देखा होगा कि लोग एंजाइटी को ये कहकर टाल देते हैं कि ‘अरे बस थोड़ी सी टेंशन है’ या ‘नर्वस हो रहा हूं’, लेकिन हमारा शरीर इस बात को इतनी आसानी से नहीं मानता है.

कोई भी समस्या होने पर हमारा शरीर बार-बार संकेत देता है कि शरीर में अंदर से कुछ गड़बड़ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो चिंता करने वालों को शारीरिक तनाव के साथ-साथ कई दूसरे लक्षण भी होते हैं, जिनपर हम समय रहते ध्यान नहीं देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल तेज धड़कने से लेकर सांस फूलने और चक्कर आने तक ये सारे लक्षण ‘एंजाइटी’ के हो सकते हैं. अगर बिना वजह सीने में जकड़न या पेट खराब हो रहा है, तो समझ लो शरीर आपको कुछ अलार्म दे रहा है. ऐसे में आज हम आपको कुछ 8 ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो ‘एंजाइटी’ के लक्षण हो सकते हैं.

दिल का जोर-जोर से धड़कना या फिर तेज धड़कन-

कई बार हमारा दिल जरूरत से तेज धड़कने लगता है या हमारे दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं. हालांकि हम इसे आम समझकर जाने देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ‘एंजाइटी’ का सबसे कॉमन संकेत हो सकता है. पैनिक अटैक में तो ये सबसे पहले होता है. अगर बिना दौड़े-भागे या बिना वजह बार-बार ऐसा हो तो इसे सीरियस लें और डॉक्टर से मिलें.

सांस फूलना –

बिना वजह अगर आपकी सांस फूल रही है या फिर सीने में दबाव महसूस हो रहा है तो इसपर ध्यान दें, ये ‘एंजाइटी’ का लक्षण हो सकता है. हम इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये खतरे की घंटी बन सकता है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मांसपेशियों में अकड़ना, दर्द या सिरदर्द-

एंजाइटी की समस्या होने पर शरीर की मसल्स टाइट हो जाती हैं, जिसके चलते गर्दन, कंधे, कमर में दर्द या बार-बार सिरदर्द की समस्या हो सकती है. ज्यादातर लोग सोचते हैं ये तो आम दर्द है, लेकिन असल में ये एंजाइटी के कारण हो सकता है.

पेट से जुड़ी परेशानियां-

एंजाइटी के चलते कई बार पेट से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं. दरअसल में दिमाग और पेट आपस में काफी जुड़े होते हैं. ऐसे में एंजाइटी के चलते कई बार पेट फूलने, दर्द, उल्टी जैसा लगना या बार-बार टॉयलेट जाना महसूस हो सकता है.

हमेशा थका-थका महसूस करना-

अक्सर ऐसा होता है कि पूरी नींद लेने के बावजूद भी हम थका-थका महसूस करते हैं या बिना किसी मेहनत के भी हमें हमेसा थकान लगती रहती है. ऐसे में अगर आपको भी ये समस्या हो रही है तो इसे हल्के में न लें. ये एंजाइटी के कारण हो सकता है.

हाथ-पैर कांपना-

आपने देखा होगा कि कई बार हम कुछ ऐसा सोच लेते हैं कि इसके कारण हमारे हाथ-पैर कांपने लगते हैं या शरीर में कंपकंपी सी होने लगती है. ऐसा हाथ-पैर कांपना एंजाइटी के कारण हो सकता है.

अचानक पसीना छूटना-

अगर आपको बिना वजह पसीना आ रहा है तो इसपर तुंरत ध्यान दें क्योंकि ये एंजाइटी के चलते हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.