By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Calcium Deficiency Signs: आपके शरीर में हो रही है कैल्शयिम की कमी तो ये हैं संकेत, जानें कैसे करें इसकी आपूर्ति
महिलाओं में कैल्शियम की कमी अधिकतर देखी जाती है, जानें कैसे करें इसकी आपूर्ति
महिलाओं में कैल्शियम की कमी अधिकतर देखी जाती है और उम्र के साथ-साथ उनकी हड्डियां और जोड़े कमजोर होने लगते हैं. महिलाओं को एक दिन में 1,000 मिलीग्राम और 50 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक दिन में 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है. ऐसे में आपको अपने शरीर में इसकी कमी नहीं होने देनी है तकि आपकी सेहत बनी रहे.
कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्सीमिया भी कहा जाता है. कैल्शियम की कमी से होने वाली मुश्किल समस्याओं से बचने के लिए, हर व्यक्ति को इसका समय से इसके बारे में पता चलना चाहिए. आइए जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम का स्तर कम होने पर कौन से लक्षण दिखाई पड़ते हैं और कैसे आप शरीर में इसकी पूर्ति कर सकते हैं.
कैल्शियम की कमी के लक्षण
1. घबराहट होना
कैल्शियम की आवश्यकता होती है हर शरीर को होती है इसकी कमी होने पर गिल की धड़कन असामान्य गति से चलती है जिसके चलते बेचैनी और घबराहट जैसे की लक्षण दिख सकते हैं.
2. जोड़ों में दर्द
हड्डियों और इनके जोड़ों में कैल्शियम की बड़ी मात्रा चाहिए होती है, यदि आपके शरीर में इस मिनरल की कमी है, तो इससे आपके जोड़ों में दर्द होने लगता है. यगि आपके इस तरह की कमी लग रही है तो ऐसे में किसी डॉक्टर से संपर्क करें,
3. मसल्स में क्रैम्प
अगर आप मांसपेशियों में ऐंठन जैसी परेशानी का सामना कर रही हैं तो यह शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त स्तर ना होने का संकेत है जिस पर ध्यान देने की जरुरत है.
4.नाखूनों का नाज़ुक होना और टूटना
कैल्शियम की कमी से आपके नाखूनों पर छोटे सफेद पैच हो सकते हैं साथ ही इनका नाजुक होना और लगातार टूटना भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है.
कैसे करें कैल्शियम की आपूर्ति
ध, दही, पनीर और अन्य डेयरी पदार्थ
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, भिंडी और पालक
सोया मिल्क
फोर्टिफाइड फूड्स
मछली
बीज जैसे चिया सीड्स, फ्लैक्ससीड्स, तिल के बीज
दाल और बीन्स
बादाम
व्हे प्रोटीन
टोफू
संतरा
Also Read:
-
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं केमिकल वाला केला? डंठल पर दिख रहा है ये 1 निशान तो तुरंत छोड़ दें
-
ठंड में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? पनीर है रामबाण इलाज, जानिए क्यों इसे कहा जाता है सर्दियों का सुपरफूड
-
कैल्शियम की कमी होने से पहले शरीर देने लगता है ये 5 संकेत! इग्नोर करने पर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें