By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Weight Gain Foods: दुबलेपन से हैं परेशान तो ऐसे में अपने डाइट में शामिल करें ये फूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन
शरीर का वजन हैै कम और अधिक करना चाहते हैं तो इन डाइट को करें शामिल
कई लोग अपने मोटापे से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोगों का वजन नहीं बढ़ रहा है जिसकी वजह से लोग परेशान रहते हैं. कई सारे लोग वजन बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि लोग उनके दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं. वजन बढ़ाने के लिए = आपकी डाइट काफी मायने रखती है.
अगर आपकी डाइट अच्छी है तो आप आसानी से वजन को बढ़ा सकते हैं और अगर डाइट सही नहीं है तो कितना भी खाना खा लीजिए शरीर में कोई फर्क नहीं दिखने वाला. ऐसे में अगर दुबलेपन से परेशान हैं तो ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं.
1.अंडा
अंडे में प्रोटीन का भंडार होता है, ऐसे में वजन कम करने और बढ़ाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं. अंडे में प्रोटीन के साथ फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है.
2. केला
केला कई सारी चीजों के लिए फायदेमंद होता है, इसमें कैलोरी की काफी अधिका मात्रा होती है. ये वजन बढ़ाने में मदद करता है और इसे खाने से कमजोरी भी दूर होती है. ऐसे में आप रोजाना 2 से 3 खेले खाएंगे तो कुछ दिनों में वजन में पर्क आपको जरुर दिखाई देगा और इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं.
3.ड्राई फ्रूट्स
अगर आपको वजन बढ़ाना है तो ड्राई फ्रूट्स को भी डाइट में ज़रूर शामिल करें। किशमिश और बादाम को दूध में भिगोकर खाने से वजन में काफी फर्क देखने को मिलता है. रोज रात को दूध में ड्राई फ्रूट्स को डाल के रख दीजिए और सुबह होते ही इसे खा लें.
4. घी और पीनट बटर
घी वजन बढ़ाने के लिए सही है अगर आप नियमित रूप से घी को डाइट में शामिल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको वजन में फर्क मालूम चलने लगेगा. इसी तरह पीनट बटर भी वजन बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें