By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सेब खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है भारी नुकसान
पोषक तत्वों से भरपूर सेब में डाइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-सी, ई,के, बी6, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन गलत समय पर सेब खाने से नुकसान भी हो सकते हैं.
Best Time to Eat Apple: सेब एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में इसकी खासियत बढ़ जाती है. सेब ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिनमें ड्राइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-सी, बी 6, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल होते हैं.
बता दें कि सेब में काफी ज्यादा एसिडिक होने से इसका पीएच लेवल 3 और 3.5 तक हो सकता है. वैसे तो यह नींबू के मुकाबले कम एसिडिक होता है, लेकिन इसके बावजूद सेब को डाइट में शामिल करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए सेब खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.
सेब खाने का सही समय
गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों को खाली पेट सेब नहीं खाना चाहिए. खाना खाने के 2 घंटे के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद होगा. सेब में मौजूद फाइबर डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करता है.
ज्यादा समय तक कटे हुए सेब को न खाएं
कुछ फल जैसे सेब, केला, आडू, नाशपाती में पॉलीफेनोल ऑक्सीडेंट एंजाइम होता है. काटने के बाद यही एंजाइम हवा और फल में पाए जाने वाले आयरन युक्त फिनोल के साथ मिलकर रिएक्शन पैदा करता है. इस वजह से फल काटने के बाद वह पीला होकर भूरा हो सकता है. इस प्रक्रिया में फल की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है.
सेब खाते समय किन बातों पर दें ध्यान
- सबसे पहले सेब को खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें.
- सेब को हमेशा छिलकर खाना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद वैक्स या कैमिकल्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. इसलिए छिलकर खाना फायदेमंद होगा.
- अपने बच्चे के लंच बॉक्स में रखने से पहले उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और फिर गर्म पानी में भिगो दें. ऐसा करने से सेब काटने के बाद भी पीला या भूरा नहीं होगा. साथ ही उसका पीएच लेवल भी कम होगा.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें