By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Republic Day Look को इस तरह बनाएं खास, Celebs से इंस्पायर कुर्ता सेट्स लगा देंगे चार चांद
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है. देशभर में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में इस खास दिन के मौके पर पहनावा बहुत मायने रखता है.
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए सबसे खास होता है. 26 जनवरी 1950 में संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत गणराज्य बन गया. इस दिन को लोग पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं. इस मौके पर स्कूलों और दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है. इस दिन को खास बनाने के लिए हर देश के हर हिस्से में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. स्कूल और कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं.
इस दिस को यादगार बनाने के लिए लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं. कई जगहों पर लोग अपने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर इस दिन को मनाते हैं. नेता से लेकर राजनेता भी इस दिन कुछ अलग अंदाज में नजर आते हैं. अगर आप भी इस दिन खास तरह से तैयार होना चाहते हैं, तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आउटफिट्स से भी कुछ आइडिया मिल सकता है. बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके पास एथनिक का काफी शानदार कलेक्शन है. ऐसे में इन सेलिब्रिटीज से टिप्स लेकर गणतंत्र दिवस के दिन तैयार हो सकते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से प्रेरित होकर आप अपने लिए एक स्टाइलिश और ट्रेंडी एथनिक आउटफिट चुन सकते हैं.
कार्तिक आर्यन
अक्सर कार्तिक आर्यन एथनिक वियर में नजर आते हैं. उनके एथनिक आउटफिट हमेशा स्टाइलिश और ट्रेंडी होते हैं. गणतंत्र दिवस मौके पर आप कार्तिक आर्यन के कलेक्शन से भी इंस्पायर हो सकते हैं.
कुर्ता-पजामा एक पारंपरिक भारतीय पोशाक है जो हर मौके पर चार चांद लगा देती है. ऐसे में गणतंत्र दिवस के लिए आप एक रंगीन कुर्ता और पजामा पहन सकते हैं. कुर्ते में ज़री का काम या एंब्रॉयडरी हो सकती है. पजामा भी कुर्ते के रंग से मैच करता हुआ हो सकता है.
शेरवानी एक और पारंपरिक भारतीय पोशाक है जो गणतंत्र दिवस के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप एक लाल या क्रीम रंग की शेरवानी पहन सकते हैं। शेरवानी में ज़री का काम या एंब्रॉयडरी हो सकती है। शेरवानी के साथ आप एक टोपी या पगड़ी भी पहन सकते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के एथनिक आउटफिट हमेशा कैज़ुअल और स्टाइलिश होते हैं. गणतंत्र दिवस के लिए आप सिद्धार्थ मल्होत्रा से प्रेरित होकर आउटफिट पहन सकते हैं. इसके लिए एक क्रीम या सफेद रंग का सूट पहन सकते हैं. सूट के साथ आप एक टाई या नेकबैंड भी पहन सकते हैं.
वरुण धवन
अपने लुक्स की वजह से पहचाने जाने वाले वरुण धवन का हर लुक कमाल का होता है. खासतौर पर अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो आप इनसे भी टिप्स लेकर तैयार हो सकते हैं. उनके वर्क वाले कुर्ते गणतंत्र दिवस के दिन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसके अलावा अपने आउटफिट के साथ मैचिंग जूते और टोपी पहन सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें