By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Glowing Skin के लिए सुबह उठकर सबसे पहले करें ये काम, चेहरे पर दिखेगा गजब का निखार
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्किन की केयर करना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में कुछ हेल्दी टिप्स फॉलो करके स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
Tips for Glowing Skin: मौसम में बदलाव होने से इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है. गर्मी के मौसम में स्किन ज्यादा पसीने से चिपचिपी और तैलीय हो जाती है, तो सर्दी में रूखी, बेजान और खुरदरी होती है. इसके अलावा अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन न करना, लाइफस्टाइल में बदलाव और पॉल्यूशन के कारण स्किन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है.
कई लोग स्किन केयर के लिए रात का समय ज्यादा सूटेबल समझते हैं, लेकिन सुबह का समय त्वचा की देखभाल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय रात भर की नींद से स्किन हाइड्रेटेड और फ्रेश रहती है. इसके लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो करके त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाया जा सकता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठकर करें ये काम
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
रोजाना ठंडे पानी से चेहरा धोने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इसके अलावा गुनगुने पानी से चेहरा धोने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे गंदगी आसानी से निकल जाती हैं.
स्क्रब करें
हफ्ते में दो बार हल्के स्क्रब से अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें. इससे मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाएंगी, जिससे त्वचा में निखार आता है.
मॉइश्चराइजर लगाएं
त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है. मॉइश्चराइजर करने से चेहरे को धूल, धूप और पॉल्यूशन से आसानी से बचाने में मदद मिलती है.
गुलाब जल का इस्तेमाल करें
रोजाना चेहरे पर गुलाब जल लगाना बेहद गुणकारी साबित होता है. यह त्वचा को टोन करता है और उसे ठंडक देता है. इसके लिए रूई के फाहे को गुलाब जल में भिगोकर चेहरे पर लगाएं.
नींबू पानी पिएं
नींबू पानी में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है. सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीना न सिर्फ चेहरे के लिए, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.
फल और सब्जियां खाएं
फलों और सब्जियों में विटामिन और मिनरल होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल और टमाटर जरूर शामिल करें. हेल्दी चीजों का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है.
पर्याप्त नींद लें
नींद की कमी से त्वचा पर डार्क सर्कल्स और झुर्रियां पड़ सकती हैं. इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है.
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से शरीर तंदरुत रहता है. साथ ही चिंता, तनाव जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है. इससे चेहरे और त्वचा में निखार बढ़ता है.
धूप से बचें
धूप से त्वचा पर झुर्रियां और काले धब्बे पड़ सकते हैं. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इसके अलावा चेहरे को स्कार्फ से कवर करना भी बेहतरीन विकल्प है.
खूब पानी पीएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न सिर्फ चेहरे के लिए, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत जरूरी होता है. इससे शरीर के साथ-साथ त्वचा भी हाइड्रेटेड रहती है. इससे त्वचा अंदर से चमकदार बनने में मदद मिलती है. दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें