By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Tips: सर्दियों में बनानी है सेहत तो करें इन फलों और सब्जियां का सेवन
अगर आप अपनी सेहत बनाना चाहते हैं तो सर्दियों का समय सर्वश्रेष्ठ है. क्योंकि सर्दी का मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही पौष्टिकता से भरपूर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध होती हैं.
नई दिल्ली: अगर आप अपनी सेहत बनाना चाहते हैं तो सर्दियों का समय सर्वश्रेष्ठ है. क्योंकि सर्दी का मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही पौष्टिकता से भरपूर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध होती हैं. साथ ही इस दौरान हरी और रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ मौसमी फलों की बाजार में भरमार रहती है, वो भी काफी कम दामों पर. ऐसे में अगर आप मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन करते हैं तो आप अपनी फिटनेस बढ़ा सकते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में वह कौन से फल और सब्जियां हैं, जिन्हें खाने से आपकी सेहत बन जाएगी.
Tips: योग करने से तेजी से सामान्य हो सकता है शुरुआती स्तर का हाई ब्लड प्रेशर
पालक

पालक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और सर्दियों में इसका सेवन काफी किया जाता है. पालक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. भले ही इसका स्वाद सबको नहीं भाता, लेकिन सेहत बनाने के मामले में पालक से बेहतर ऑप्शन आपको नहीं मिल सकता. पालक में विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ इसमें बेहद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. इसके अलावा पालक खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है, जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है. इससे आपको ताकत मिलती है.
Tips: सर्दियों में गुड़ खाने से बढ़ता है खून, होते हैं ये 7 बेमिसाल फायदे…
गाजर

सर्दियों के मौसम में सलाद व सब्जियों में गाजर का प्रयोग आपकी सेहत बना सकता है. अन्य किसी दूसरे फल और सब्जी से ज्यादा कैरोटीन गाजर में ही पाया जाता है. इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के भी आपको अच्छी सेहत दे सकते हैं. सर्दियों में फिटनेस चाहिए तो गाजर का जूस जरूर पिएं. साथ ही गाजर को सलाद और इसका हलवा बनाकर भी खाया जा सकता है.
Tips: Bread खाने के क्या नुकसान हैं? नाश्ते में खाते हैं तो बॉडी पर होता है ये असर…
मूली

सर्दियों के मौसम में बाजार में मूली काफी सस्ती और आसानी से मिलती है. अगर आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो मूली का सेवन आज से ही करना शुरू कर दीजिए. क्योंकि मूली में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर कैल्शियम और खनिज पदार्थों की मात्रा अधिक होती है. हमारे यहां मूली को भले ही आम माना जाता हो लेकिन चाइनीज तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मूली को वरदान से कम नहीं मानते हैं. इसलिए आप भी मूली खाना शुरू कर दें.
Tips: मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? क्या ये लत है, जानें कितना खाना सही…
चुकंदर

सर्दियों के मौसम में चुकंदर अधिक उगाया जाता है, लेकिन आजकल आप इसे किसी भी मौसम में खरीदकर खा सकते हैं. मौसम में ठंड बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है इसलिए कम कैलोरी और अधिक पोषण देने वाले आहार खाना चाहिए. चुकंदर उन्हीं में से एक है. तो अगर आपको अपनी सेहत बनानी है तो आज से ही भोजन में चुकंदर को शामिल कर लें.
Tips: चिकन सूप पीने के क्या फायदे हैं? क्या दूर होती है हर तरह की कमजोरी?
संतरा या किन्नू

सर्दियों के मौसम में संतरा और किन्नू बाजार में कम दाम पर आसानी से उपलब्ध रहते हैं. संतरे और किन्नू में विटामिन सी की भरमार रहती है. इसका हमारे शरीर को बहुत फायदा मिलता है. इसके सेवन से शरीर को विषाणुओं और जीवाणुओं से लड़ने की शक्ति मिलती है. संतरे में बहुत कम कैलोरी होती है. इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है. संतरा और किन्नू का जूस तो लाभकारी होता ही है. अगर इसे आप वैसे भी खाए तो भी आपकी सेहत बन जाएगी.
लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें