
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
बढ़ता वजन लगभग हर किसी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. ऐसे में इसे कम करने के लिए अक्सर लोग जिम का सहारा लेते हैं या सख्त डाइट फॉलो करना शुरू कर देते हैं. हालांकि हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो जिन्हें या तो जिम जाने का टाइम नहीं मिलता या तो उन्हें जिम जाने में आसल आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों से भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है. जी हां अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है या आप सख्त डाइट फॉलो नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने रूटीन में कुछ छोटे-छोटे घरेलू कामों को शामिल करके आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये काम कौन से हैं और ये आपको फिट रखने में कैसे मदद कर सकते हैं.
इन घरेलू कामों को करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है:
1. सफाई करना- घर की सफाई से न सिर्फ आपके आस-पास का वातावरण साफ रहता है, बल्कि यह एक अच्छी शारीरिक गतिविधि भी है. झाड़ू लगाना, पोछा लगाना, कपड़े धोना और बर्तन साफ करना जैसे काम आपके शरीर को सक्रिय रखते हैं और कैलोरी बर्न करते हैं. 30 मिनट तक झाड़ू लगाने से लगभग 100-150 कैलोरी बर्न हो सकती है. 30 मिनट तक फर्श पर पोछा लगाने से 150-200 तक कैलोरी बर्न की जा सकती है. 30 मिनट हाथ से कपड़े धोने से 120-150 कैलोरी बर्न हो सकती है.
2. सीढ़ियों का इस्तेमाल करना- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. यह आपके निचले शरीर (जांघों, पैरों और कूल्हों) को मजबूत बनाता है और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. रोजाना सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से लगभग 200-300 कैलोरी आसानी से बर्न की जा सकती है.
3. बागवानी- अगर आपके पास छोटा बगीचा या गमले हैं तो बागवानी वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है. पौधों को पानी देना, खरपतवार निकालना, गमले बदलना और मिट्टी खोदना जैसी गतिविधियां आपके शरीर को सक्रिय रखती हैं. 30 मिनट की बागवानी से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न की जा सकती है.
4. खाना पकाना- हाथ से खाना बनाना (जैसे सब्जियां काटना, आटा गूंथना और बर्तन साफ करना) भी शारीरिक गतिविधि का एक रूप है. अगर आप खड़े होकर खाना बनाते हैं, तो बैठने की तुलना में ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है. 30 मिनट तक खाना पकाने से लगभग 80-120 कैलोरी बर्न हो सकती हैं.
5. बच्चों के साथ खेलना- अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके साथ खेलना मज़ेदार गतिविधि होने के साथ-साथ कैलोरी बर्न करने का एक अच्छा तरीका भी है. दौड़ने, लुका-छिपी खेलने या डांस करने से आप एक घंटे में लगभग 200-300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं.
6. बात करते हुए टहलना- अगर आप लंबे समय तक फोन पर बात करते हैं तो बैठने की बजाय चलते हुए बात करें. इससे आपके कदमों की संख्या बढ़ेगी और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होगी. 30 मिनट की सैर से लगभग 100-150 कैलोरी बर्न हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.