Top 10 Dr Babasaheb Ambedkars Best Quotes For Students On Mahaparinirvan Diwas 2025
Mahaparinirvan Diwas 2025: बाबासाहेब के वो 10 क्रांतिकारी विचार, जिन्होंने छात्रों को दिखाई नई राह
Dr. B R Ambedkar Quotes: डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों ने लाखों युवाओं और नई पीढ़ी को मोटिवेट किया हैं. उनके विचारों ने कई युवाओं की नई राह दिखाई हैं. ऐसे में छात्रों के लिए 10 मोटिवेशनल और क्रांतिकारी विचार, जो उनका जीवन बदल देंगे.
Bhimrao Ambedkar Quotes: भारत के बड़े समाज सुधारकों में शामिल डॉ बाबा साहेब अंबेडकर को जाति व्यवस्था की वजह से होने वाले भेदभाव के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता हैं. अंबेडकर जिनका जन्म एक दलित परिवार में होता है और अपने समाज पर होने वाले शोषण और भेदभाव के गवाह बने. यही वजह है कि इस असमानता को खत्म करने के लिए उन्होंने जिंदगीभर संघर्ष किया.
अंबेडकर के विचारों ने लाखों युवाओं को जीवन बदला हैं और आज के दौर में भी कई छात्र उनके विचारों को पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं. ऐसे में छात्रों के लिए हम उनके लिए 10 मोटिवेशनल और क्रांतिकारी विचार लेकर आए हैं, जो छात्रों को जीवन के मुश्किल वक्त में मोटिवेट रखेंगे.
डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के 10 मोटिवेशनल और क्रांतिकारी विचार
बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए.
शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो
हमें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा और अपने अधिकारों के लिए हर कोशिश संघर्ष करना होगा.
किसी भी समाज का विकास शिक्षा की प्रगति पर निर्भर करता है.
किसी भी समुदाय की तरक्की उस समुदाय की महिलाओं द्वारा की गई प्रगति की डिग्री से मापी जाती है.
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हासिल नहीं कर लेते, तब तक कानून द्वारा प्रदान की गई कोई भी स्वतंत्रता आपके लिए बेकार है.
तुम्हें अपनी गुलामी खुद ही खत्म करनी होगी. इसके लिए ईश्वर या किसी महामानव पर निर्भर मत रहो.
दूसरों की तरह बनने की आकांक्षा मत रखो, बल्कि कल जो तुम थे उससे बेहतर बनने की आकांक्षा रखो.
विद्यार्थी भविष्य हैं, अपने मन को आकार दें, और आप विश्व को आकार देंगे
सच्ची प्रगति बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ने में है, न कि रास्ता साफ होने का इंतजार करने में.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.