ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? किचन की ये 4 चीजें मिनटों में निखार देंगी आपकी स्किन
क्या आपके चेहरे पर भी ब्लैकहेड्स हो रहे हैं? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आप इन्हें घर बैठे ही आसानी से हटा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं है. बस आपके किचन में रखी कुछ चीजें ही इन ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद कर सकती हैं और आपका चेहरा एकदम चमक उठेगा.
महिला हो या पुरुष, सभी साफ, चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, लेकिन ब्लैकहेड्स से चेहरा खराब दिखने लगता है. सुंदर चेहरा पाने के लिए लोग महंगे- महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं और स्किन केयर पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन तब भी कोई अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. अब आपको ब्लैकहेड्स के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की आवश्यकता नहीं है.
आखिर ब्लैकहेड्स होते क्यों हैं?
ब्लैकहेड्स ऑयली स्किन वाले लोगों को अधिक होते हैं. स्किन में ब्लैकहेड्स तब बनते हैं, जब स्किन के पोर्स (Pores) एक्स्ट्रा ऑयल (Sebum) और डेड स्किन सेल्स से ब्लॉक हो जाते हैं. जब यह खुला हुआ पोर्स हवा के संपर्क में आता है, तो अंदर की गंदगी ऑक्सीडाइज होकर काली पड़ जाती है, जिसे ब्लैकहेड्स कहते हैं. इसके अलावा हार्मोनल बदलाव भी इसकी एक वजह हो सकते हैं. कई बार महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स भी स्किन पर रिएक्शन कर देते हैं, जिसकी वजह से ब्लैकहेड्स हो जाते हैं.
नींबू और चीनी का स्क्रब
ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए आप नींबू और चीनी का स्क्रब बना सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच पीसी हुई चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसे 2 से 4 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. फिर ठंडे पानी से अच्छे से चेहरा वॉश कर लें. यह स्क्रब फेस को क्लीन करता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. लेकिन ध्यान रखें, इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार ही करें.
बेकिंग सोडा और पानी
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसे ब्लैकहेड्स पर हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक मसाज करें और लगभग 10 मिनट तक सूखने दें. आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें. इसका इस्तेमाल रोजाना न करें. हफ्ते में 2 से 3 बार ही उपयोग करें.
ओटमील और शहद का स्क्रब
ओटमील (दलिया) और शहद का स्क्रब भी फेस को क्लीन करता है और ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच दरदरा पिसा हुआ ओटमील, 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें. जब यह सूख जाए, तो चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें. स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
टमाटर और हल्दी का पेस्ट
टमाटर और हल्दी का पेस्ट तैयार करने के लिए एक टमाटर को बीच से काट लें. इसके बाद उसका रस एक बर्तन में निकाल लें और उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिला दें. फिर इस पेस्ट को अपने ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद चेहरा वॉश कर लें. आप चाहें, तो इस पेस्ट में थोड़ा शहद या चीनी भी मिला सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें