Types Of Oils For Foot Massage For Relaxed Body In Hindi
ये 5 तेल शरीर की सारी थकान करेंगे कोसों दूर! रात में सोने से पहले करें पैरों की मालिश
Oils for Foot Massage: जब शरीर थक जाता है तब तेल की मालिश बड़ा काम आती है. ऐसे में इन तेलों से मालिश करके आप अपनी थकान मिटा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया.
Benefits of Foot Massage at Night: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर काम करने से शरीर में थकान हो जाना आम बात है. लेकिन आयुर्वेद में एक आसान उपाय है, रात को सोने से पहले पैरों की तेल से मालिश करनाहै. पैरों में शरीर के सभी अंगों से जुड़े पॉइंट होते हैं. इनकी मालिश से थकान दूर होती है, नींद अच्छी आती है और तनाव कम होता है. रोजाना 5-10 मिनट मालिश करने से पूरा शरीर तरोताजा महसूस करता है.
पैरों की मालिश क्यों फायदेमंद है?
पैरों की मालिश को आयुर्वेद में ‘पादाभ्यंग’ कहते हैं. इससे रक्त संचार बेहतर होता है, नसें शांत होती हैं और वात दोष संतुलित रहता है. दिन भर की थकान मिनटों में दूर हो जाती है. साथ ही, फटी एड़ियां ठीक होती हैं, जोड़ों का दर्द कम होता है और गहरी नींद आती है.
ये हैं 5 बेहतरीन तेल
नारियल का तेल- गर्मियों में सबसे अच्छा है. यह त्वचा को नरम बनाता है, ठंडक देता है और थकान जल्दी दूर करता है. नींद भी अच्छी आती है.
तिल का तेल- आयुर्वेद में सबसे ज्यादा सुझाया जाता है. यह गर्म होता है, मांसपेशियों को आराम देता है और थकान मिटाता है. सर्दियों में खास फायदेमंद है.
बादाम का तेल- बादाम के तेल पोषण से भरपूर है. इससे मालिश करने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा रहता है और शरीर की थकान दूर हो जाती है.
सरसों का तेल- सर्दियों का बेस्ट ये नुस्खा है. यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, दर्द और थकान दूर करता है. एड़ियां भी मुलायम बनती हैं.
जैतून का तेल- जैतून का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला तेल होता है. जोड़ों का दर्द कम करता है, त्वचा को पोषण देता है और थकान भगाता है.
मालिश कैसे करें?
पैरों को गुनगुने पानी से धोकर साफ करें.
तेल को हल्का गर्म करें.
दोनों पैरों पर तेल लगाकर उंगलियों से गोल-गोल मालिश करें. एड़ी, तलवे और टखनों पर ज्यादा ध्यान दें.
5-10 मिनट मालिश करें, फिर मोजे पहनकर सो जाएं.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.