By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
त्योहारों में मैदे की जगह करें इन हेल्दी आटों का इस्तेमाल, पेट भी रहेगा हैप्पी
त्योहारों में स्वादिष्ट और हेल्दी खाने के लिए मैदा की जगह इन आटों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि त्योहारों का आनंद भी दोगुना हो जाएगा.
Healthy Alternatives of Maida: त्योहारों के मौके पर ज्यादातर लोग तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल करते हैं. इससे सेहत पर बेहद गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. मैदा को पचाना मुश्किल होता है. इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. ऐसे में मैदा की जगह कुछ हेल्दी आटों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
मैदा से होने वाले नुकसान
- हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
- ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ सकता है.
- पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.
मैदा की जगह करें इन हेल्दी आटों का इस्तेमाल
1. साबुत गेहूं का आटा
साबुत गेहूं का आटा फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल मेंं रहता है. इसे रोटियों और पराठों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
2. जौ का आटा
जौ का आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. इसका उपयोग रोटी और दलिया बनाने में किया जा सकता है.
3. बाजरे का आटा
बाजरे का आटा ग्लूटेन-मुक्त और फाइबर, आयरन तथा प्रोटीन से भरपूर होता है. यह पाचन शक्ति में सुधार लाता है और वजन मेंटेन रखने में मददगार होता है. इसे रोटी और डोसा में इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. नारियल का आटा
नारियल का आटा ग्लूटेन-मुक्त, लो-कार्ब और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें जरूरी मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर बनाते हैं. इसे बेकिंग में प्रयोग किया जा सकता है.
5. ब्राउन राइस का आटा
ब्राउन राइस का आटा ग्लूटेन-फ्री है और इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन-बी की हाई मात्रा होती है. यह वजन को मेंटेन करने और पाचन सुधारने में सहायक है.
6. बादाम का आटा
बादाम का आटा प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है. इसका उपयोग बेकिंग और मिठाइयों में किया जा सकता है, और यह पाचन में सुधार लाता है.
7. कुट्टू का आटा
कुट्टू का आटा भी ग्लूटेन-फ्री है और इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसे व्रत के दौरान भी सेवन किया जा सकता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें