
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
Best Spice To Lose Weight: आज के समय में लगभग हर दूसरा इंसान बढ़ते वजन से परेशान है. वजन कम करना हमेशा आसान काम नहीं होता है. एक उचित भोजन और व्यायाम आपके वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वजन को कम करने के लिए कुछ लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो कुछ खाने में कटौती करते हैं, हालांकि कई बार इसके बाद भी वजन कम नहीं होता है, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताएंगे जो आपको वजन कम करने में तेजी से मदद करेंगी.
वजन घटाने के लिए आप रसोई के कुछ मसालों की भी मदद ले सकते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करेंगे, पाचन में सुधार करेंगे और साथ ही वजन भी कम करेंगे. अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो रसोई में रखें 3 मसालों की मदद लें. आइए जानते हैं इनके बारे में.
वजन कम करने के लिए आप इलायची का पानी भी पी सकते हैं. खाना खाने के बाद 1 या 2 छोटी इलायची को पानी में अच्छी तरह उबाल लें. इस सुगंधित मसाले में मेलाटोनिन होता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. यह फैट जलने की प्रक्रिया को तेज करता है. इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
वजन घटाने के लिए भी सौंफ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनर्लस से भरपूर होता है. यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है. एक चम्मच सौंफ के बीज को पानी में अच्छी तरह उबालकर छान लें. विशेषज्ञों का कहना है कि सौंफ का पानी इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है. यह पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत उपयोगी है.
अदरक का पानी वजन घटाने में सहायता करता है और गैस और सूजन को भी कम करता है. यह पाचन में भी सुधार लाता है. अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें, इसे पानी में उबालें और खाने के बाद इसे पी लें. इससे वजन आसानी से कम हो जाएगा. आप चाहें तो इस पानी में थोड़ी सी काली मिर्च भी मिला सकते हैं. इसमें संक्रमण को कम करने वाले गुण होते हैं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.