Top Recommended Stories

वट सावित्री व्रत 2022: इस दिन एक दूसरे को दें वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश

Vat Savitri Vrat 2022 wishes quotes and messages: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस साल ये दिन 30 मई को है. ऐसे में आप इस दिन एक दूसरे को वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं प्यार भरे संदेशों के माध्यम से भेज सकते हैं.

Published: May 30, 2022 5:00 AM IST

By Garima Garg

वट सावित्री व्रत 2022: इस दिन एक दूसरे को दें वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश

Vat Savitri Vrat 2022 wishes quotes and messages: ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2022 Wishes) रखते हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं. यह व्रत करवा चौथ के व्रत की तरह महत्वपूर्ण होता है. महिलाएं वट को सूत से बांधते हुए परिक्रमा करती हैं और पूरे मन से व्रत रखती हैं. ऐसे में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2022 Messages) के इस शुभ अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए कुछ संदेशों को भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

Also Read:

Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री व्रत के संदेश

  1. बिना खाए पिए व्रत करना,
    प्रेम की अटूट परिभाषा है,
    हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
    मेरे दिल की बस यही आशा है.
    वट सावित्री की शुभकामनाएं
    Vat Savitri Vrat 2022
  2. माथे की बिंदिया चमकती रहे,
    हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,
    पैरों की पायल छनकती रहे,
    पिया संग प्रेम बेला सजती रहे.
    वट सावित्री की शुभकामनाएं
    Vat Savitri Vrat 2022
  3. रखा है व्रत मैंने,
    बस एक ख्वाहिश के साथ
    लंबी हो उम्र आपकी
    और हर जन्म में मिले
    हमें एक दूजे का साथ
    वट सावित्री की शुभकामनाएं
    Vat Savitri Vrat 2022
  4. सुख-दुख में हम तुम,
    हर पल साथ निभाएंगे,
    एक जन्म नहीं सातों जन्म,
    हम पति-पत्नी बन आएंगे.
    Vat Savitri Vrat 2022
  5. जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
    हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
    हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
    हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे.
    वट सावित्री की शुभकामनाएं
    Vat Savitri Vrat 2022

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें