EnglishHindi

Hair Fall से पाना है छुटकारा? घर पर बनाएं ये Homemade Conditioner

Homemade Conditioner: रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही आसानी से Homemade Conditioner तैयार कर सकते हैं. इसे बालों पर लगाने से बालों की खोई हुई चमक वापस लाने और उन्हें सॉफ्ट बनाने में मदद मिलती है.

Written by: Sapna
Published: August 17, 2026, 10:42 AM IST

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी Hair Fall और रूखे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं. धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन, धूप और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से बाल धीरे-धीरे अपनी नेचुरल चमक खोने लगते हैं और बेजान दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से Homemade Conditioner बना सकते हैं. इसे बालों पर लगाने से बालों को नमी मिलती है और वे पहले से ज्यादा Smooth, Soft और Shiny नजर आते हैं. अगर आपके बाल भी लगातार ड्राई और फ्रिजी रहते हैं, तो यह घरेलू कंडीशनर आपके Hair Care Routine में शामिल कर लें.

Homemade Conditioner कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कुछ भी खरीद के लाने की कोई जरूरत नहीं है. आपके किचन की ही कुछ चीजें इसे बनाने में काम आ जाएंगी. इसके लिए आपको एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी. अगर आप नेचरूल एलोवेरा से तुरंत जेल निकालना चाहते है, तो उसे भी यूज़ कर सकते हैं. नारियल आपको 1 बड़ा चम्मच लेना है. इसके बाद आधा चम्मच शहद और दो चम्मच एलोवेरा जेल. इन्हीं घरेलू चीजों से आपका Homemade Conditioner तैयार हो जाएगा.

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें. इसमें नारियल तेल और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं. सभी चीजों को तब तक फेंटें, जब तक एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट तैयार न हो जाए. अब बालों को हल्के शैंपू से धो लें और एक्स्ट्रा पानी को तौलिए की मदद से हटा दें. तैयार पेस्ट को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह लगाएं. इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल या हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें.

इस कंडीशनर के क्या फायदे हैं?

एलोवेरा बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ड्राई और फ्रिजी बाल कुछ हद तक सॉफ्ट महसूस होते हैं. वहीं नारियल तेल बालों को कंडीशन करने और उन्हें टूटने से बचाने में मदद करता है. शहद भी बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा मुलायम नजर आते हैं.

इस घरेलू कंडीशनर के यूज़ से बालों का रूखापन कम करने, उन्हें मैनेजेबल बनाने और नेचुरल शाइन बढ़ाने में मदद मिलती है, इसको लगाने से आपके बालों की समस्या कम हो सकती है.अगर आपको बहुत ज्यादा बालों के झड़ने की समस्या हो रही है, तो आप एक्सपर्ट की सलाह लें.

यूज़ करते समय रखें ध्यान

अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है, तो पहली बार यूज़ करने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट जरूर कर लें. एलोवेरा जेल हमेशा साफ और फ्रेश यूज़ करें. अगर पेस्ट लगाने के बाद खुजली, जलन या लालिमा जैसी परेशानी महसूस हो, तो तुरंत इसे धो दें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.