लटकती चर्बी से परेशान हैं? तो डाइट में शामिल करें ये 5 हाई प्रोटीन फल

बढ़ता वजन घटने का नाम नहीं ले रहा? ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इन 5 हाई प्रोटीन फलों को शामिल जरूर करें.

Published date india.com Published: January 28, 2025 11:16 AM IST
weight loss diet chart high protein fruits for weight loss
weight loss diet chart high protein fruits for weight loss

Fruits For Weight Loss: मोटापे से परेशान लोगों सबसे पहले डाइटिंग की सलाह दी जाती है. वजन घटाने के चक्कर में लोग इतनी ज्यादा डाइटिंग कर लेते हैं, जिससे उनके अंदर जरूरी तत्व भी खत्म होने लगते हैं. इससे उनको कमजोरी, चक्कर आना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में इन 5 हाई प्रोटीन फलों को जरूर शामिल करें. ये फल आपका वजन घटाने के साथ साथ आपको अंदर से स्वस्थ भी रखेंगे.

हाई प्रोटीन फलों की लिस्ट

1. अखरोट
अखरोट में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर के खराब फैट को घटाता है, वहीं अच्छे फैट को बढ़ाने में मदद करता है. रोजाना अखरोट के सेवन आपका दिमाग तो तेज होता ही है. साथ ही ये वजन घटाने में काफी मदद करता है.

2. केला
कई लोगों को भ्रम है कि केला वजन बढ़ाता है, मगर ये सच नहीं है. सिर्फ केले का सेवन आपके वजन को घटाने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएगा.

3. बेरी
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज आपके मोटापे को तेजी से कम करती हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी एक्ट्रा चर्बी को कम करने के साथ साथ आपको अंदर से एनर्जेटिक रखता है.

4. पपीता
भरपूर प्रोटीन और फाइबर से भरा पपीता आपके शरीर को कई तरीके से लाभ प्रदान करता है. मगर पपीता का सेवन आपके वजन को भी कम करने में काफी मदद करता है. ये आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने के साथ साथ एसिडिटी को भी ठीक करता है.

5. सेब
सेब में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है. सेब का रोजाना सेवन आपके वजन को घटाने में मदद कर सकता है. साथ ही इसको रोजाना खाने से आपके शरीर में ताकत की कमी भी महसूस नहीं होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.