सही डाइट और जिम जाने के बावजूद बढ़ रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये 3 गलतियां

बढ़ता वजन लगभग हर किसी के लिए मुसीबत बना हुआ है, ऐसे में खाना खाने के बाद की जाने वाली कुछ गलतियां इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है.

Published date india.com Published: March 19, 2025 9:58 AM IST
सही डाइट और जिम जाने के बावजूद बढ़ रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये 3 गलतियां

आज के समय में बढ़ता वजन लगभग हर किसी के लिए मुसीबत बन गया है. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की बड़ी आबादी इससे ग्रसित है. बड़े तो बड़े बच्चे भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं.

वजन बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल मुख्य कारण बताए जाते हैं. ऐसे में आज हम अपने लेख में उन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो लोग अपनी लाइफस्टाइल में कर रहे हैं. कुछ लोग सही डाइट भी खा रहे हैं और सही लाइफस्टाइल का पालन भी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप खाने के बाद दोहराते हैं तो ऐसी स्थिति में आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

  • खाने के बाद आराम करें-

भागदौड़ भरे दिन के बाद हम इतना थक जाते हैं कि खाना खाते ही बिस्तर पर चले जाते हैं, लेकिन आपकी यहीं आदत आपको मोटापे की तरफ ढ़केल सकती है. खाना खाने के तुरंत बाद आपको कभी भी बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए या कहीं बैठकर आराम नहीं करना चाहिए. जब ​​आप ऐसा करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है. जब आप खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने चले जाते हैं, तो आपके शरीर के लगभग सभी अंग आराम की अवस्था में चले जाते हैं. इसकी वजह से पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है और हमारे शरीर को खाना पचाने में काफी परेशानी होती है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि खाना खाने के आधे घंटे बाद तक आराम न करें या बिस्तर पर न जाएं.

  • खाने के बाद पानी पीने से बचें-

अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो आपको खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. इतना ही नहीं कई बार खाने के बीच में पानी पीने से आपका वजन भी बढ़ सकता है. आपको बता दें कि जब आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इसका आपके पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर पड़ता है. अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो आपको खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए.

  • खाने के बाद कैफीन का सेवन-

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें खाने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. आपकी ये गलती भी आपको मोटा बना सकती है. खासकर जब आप डिनर के बाद कैफीन का सेवन करते हैं तो इसका आपकी नींद पर बहुत बुरा असर पड़ता है और आपको बार-बार कुछ खाने का मन करता है. बार-बार खाने की वजह से आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ सकता है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.