
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
आजकल लोगों को फिटनेट का भूत सवार है. हर दूसरा इंसान जिम में घंटों पसीने बहा रहा है तो कोई खाने से दूरी बना रहा है. हालांकि हम में से कई लोग होते हैं जो जिम जाने से कतराते हैं, लेकिन वो पतला भी होना चाहते हैं. अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें जिम जाने का विचार भारी लगता है, तो चिंता न करें आज हम आपके लिए कुठ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जो आपको तेजी से वजन कम करने में मदद करेंगी और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. ये टिप कुछ और नहीं बल्कि वॉकिंग या चलना है तो चलिए आज जानते हैं 5 सरल वॉकिंग के तरीकों जो आपको तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे.
1. पावर वॉकिंग
पावर वॉकिंग तेजी से कैलोरी बर्न करने का एक तरीका है, आप टहलने के बजाय, तेज़ गति से चलने का लक्ष्य बनाएं. तलने के साथ साथ अपने हाथों को भी हिलाएं. यह तकनीक आपके वर्कआउट की तीव्रता को बढ़ा सकती है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है.
2. इंटरवल वॉकिंग-
इंटरवल वॉकिंग में हाई इंटेंसिव और लो इंटेंसिव पीरियड के बीच बारी-बारी से चलना शामिल है. उदाहरण के लिए, 1 मिनट के लिए तेज चलें, फिर 2 मिनट के लिए आराम-आराम से चलें. 20-30 मिनट ऐसा करें. यह कैलोरी को तेजी से बर्न करती है और फिटनेस में सुधार करती है.
3. हिल वॉकिंग-
नॉर्मल जमीन पर चलने की तुलना में ऊपर की ओर या ढलान पर चलना आपकी मांसपेशियों अधिक मजबूत होती है. अगर आप घूमने जा रहे हैं तो कोशिश करें की आम रास्ते की जगह थोड़े ढलान वाले रास्ते पर चढ़ें. आप घर में हैं तो ट्रेडमिल में इनक्लाइन का ऑप्शन चुनें. ऐसे चलने से आपके पैरो और ग्लूट्स को टोन करने में मदद मिलती है और साथ ही कैलोरी बर्न को भी बढ़ावा मिलता है.
4. वजन लेकर चलना-
अपने चलने की तीव्रता बढ़ाने के लिए हाथ में हल्का वजन लेकर चलें. ऐसे में इससे तेजी से कैलोरी बर्न होंगी, हालांकि ये सुनिश्चित करें कि बहुत भारी वजन का उपयोग न करें, क्योंकि इससे आपके जोड़ों पर दबाव पड़ सकता है.
5. वॉकिंग लंजेज़ –
ताकत बढ़ाने के लिए वॉकिंग लंजेज़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. जैसे की जब आप चलते हैं तो एक पैर से आगे बढ़ें और अपने शरीर को नीचे झुकाएं फिर पिछले पैर से धक्का दें और दूसरे पैर से आगे बढ़ें. यह आपके पैरों और ग्लूट्स को मजबूत बनाती है.
अपनाएं ये टिप्स-
हाइड्रेटेड रहें: हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बने रहने के लिए वॉक पर जाने से पहले या उ, दौरान और बाद में पानी पिएं.
आरामदायक जूते पहनें: असुविधा और चोटों से बचने के लिए अच्छे जूते खरीदें
ऐप का इस्तेमाल करें: ये देखने के लिए आप कितने कदम चलें हैं, इसके लिए ऐप का इस्तेमाल करें.
लक्ष्य निर्धारित करें: हर दिन वॉक पर जाने से पहले लक्ष्य निर्धारित करें कि आज आपको कितने मिनट चलना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.