
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
weight loss tips: आज के समय में कुछ परेशानियां ऐसी हैं जो बेहद आम हैं जैसे कि बढ़ता मोटापा. गलत खान-पान के चलते मोटापा एक आम समस्या बनता जा रहा है. बढ़ते वजन से न सिर्फ शरीर की संरचना प्रभावित होती है, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है.
कुछ लोग वजन को कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन को फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बताएंगे, जिसे अपनाकर आप मोटापे को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए.
वजन कम करने में सबसे जरूरी भूमिका निभाता है हमारा आहार.अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप अपने आहार में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स को शामिल करें और अनहेल्दी फूड्स से बचें. अंडे, दालें, दूध, पनीर, सोया, नट्स, चिकन आदि से प्रोटीन लें. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. हरी सब्जियां, फल, ओट्स और साबुत अनाज शरीर को डिटॉक्स करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. वजन कम करने के लिए शरीर को अच्छे फैट्स की भी जरूरत होती है. इसके लिए नट्स, सीड्स (अलसी, चिया), एवोकाडो और ऑलिव ऑयल का सेवन करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.