चेहरे का निखार बढ़ा देगी ये Herbal Tea, एक्ने और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

यह हर्बल चाय आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने में मदद करती है. यह त्वचा को साफ, एक्ने फ्री और चमकदार बनाती है.

Published date india.com Published: November 5, 2024 5:35 PM IST
चेहरे का निखार बढ़ा देगी ये Herbal Tea, एक्ने और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Herbal Tea For Glowing Skin: हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा हर दिन खिला-खिला और चमकदार दिखे. इसके लिए अक्सर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको पता है कि केवल एक कप हर्बल चाय से आप अपने चेहरे पर मनचाहा ग्लो पा सकती हैं. इस हर्बल चाय की खास बात यह है कि यह न सिर्फ आपके शरीर को भीतर से साफ करती है, बल्कि चेहरे से थकान और दाग-धब्बों को भी दूर करती है. आइए जानते हैं इस चमत्कारी चाय की रेसिपी.

हर्बल चाय के फायदे

यह हर्बल चाय पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से बनी है, जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देती है. इसके नियमित सेवन से त्वचा साफ, एक्ने फ्री और चमकदार नजर आती है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे पुदीना, लौंग, सौंफ, और इलायची, शरीर को ठंडक पहुंचाती है और चेहरे की थकावट को दूर करती है.

सामग्री

– 2 कप पानी
– 5-6 पुदीने की पत्तियां
– 2 लौंग
– 1 छोटी इलायची
– 1/2 चम्मच सौंफ
– 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक)

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबालें.
  • जब पानी में उबाल आने लगे, तो उसमें पुदीना, लौंग, इलायची, सौंफ, और दालचीनी पाउडर डालें.
  • इन सभी सामग्रियों को 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें.
  • जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे कप में छान लें.

कैसे करें इस्तेमाल

सुबह खाली पेट इस चाय का सेवन करें. इसे पीने से न सिर्फ आपकी त्वचा में निखार आएगा, बल्कि यह आपके शरीर को भी डिटॉक्स करेगी, जिससे आप अंदर से भी स्वस्थ महसूस करेंगे. इस हर्बल चाय का नियमित सेवन आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करेगा और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत को कम कर देगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.