खाली पेट कॉफी पीने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान? जानें इसके बारे में

सुबह खाली पेट कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कैफीन की वजह से यह तुरंत एनर्जी देती है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं.

Published date india.com Published: October 24, 2024 1:20 PM IST
खाली पेट कॉफी पीने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान? जानें इसके बारे में

Sideffects Of Having Coffee In Empty Stomach: कॉफी का शौकिन भला कौन नही है. कई लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप गरमागरम कॉफी से करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं कि यह कैसे आपके शरीर को इफेक्ट करता है.

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान

स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना

सुबह की एक कप कॉफी से एनर्जी तो मिलती है, लेकिन यह स्ट्रेस को भी बढ़ा सकती है. खाली पेट कॉफी पीने से कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे बेचैनी और चिंता हो सकती है. यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है.

डिहाइड्रेशन का खतरा

कॉफी एक डायूरेटिक ड्रिंक है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से पानी को बाहर निकालती है. खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है. इससे थकावट, चक्कर आना और सिरदर्द भी हो सकता है.

पाचन संबंधी समस्याएं

खाली पेट कॉफी पीने से आपके पाचन तंत्र पर निगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है. कॉफी में मौजूद एसिड आपके पेट में एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. यह पेट में जलन और दर्द भी पैदा कर सकता है.

सुबह खाली पेट करें इसका सेवन

सुबह के समय शरीर को पानी की आवश्यकता होती है. खाली पेट कॉफी पीने के बजाय, गुनगुना पानी या नींबू पानी पीना बेहतर होता है. यह न केवल हाइड्रेट करता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है. अगर आप कॉफी के शौकीन हैं, तो नाश्ता करने के बाद कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे आपको न केवल एनर्जी मिलेगी, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाव होगा.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.