कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए करें इन 10 चीजों का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

कैल्शियम शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है.

Published date india.com Published: October 27, 2024 11:40 AM IST
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए करें इन 10 चीजों का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

Calcium Deficiency: कैल्शियम हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी से हड्डियों की कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स शामिल करें. आइए जानते हैं ऐसे 10 फूड्स जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे. इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं.

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

 1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम का बेहतरीन ऑपशन हैं. रोजाना एक गिलास दूध या दही का सेवन करने से आपकी कैल्शियम की जरूरतें पूरी हो सकती हैं.

 2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम से भरपूर होती हैं .इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

 3. बादाम

बादाम में हाई मात्रा में कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर और विटामिन-ई भी पाया जाता है. रोजाना 5-6 बादाम खाने से आपकी कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है.

4. तिल

तिल के बीज कैल्शियम का एक अच्छा ऑपशन हैं.आप इन्हें डिशेज में डालकर या तिल के लड्डू बनाकर सेवन कर सकते हैं.

5. मछलियां

सार्डिन और साल्मन जैसी मछलियों को हड्डियों के साथ खाने पर आपको कैल्शियम की अच्छी मात्रा मिलेगी. मछलियों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

6. सोया प्रोडक्ट्स

टोफू, सोया दूध और सोया योगर्ट जैसे सोया प्रोडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं और शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

 7. अंजीर

सूखे अंजीर में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है.इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम के साथ अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.

8. चिया सीड्स

चिया सीड्स कैल्शियम के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भी भरपूर होते हैं.इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें और कैल्शियम की कमी को दूर करें.

9. फोर्टिफाइड फूड्स

फोर्टिफाइड फूड्स, जैसे दूध और सीरीयल्स में अतिरिक्त कैल्शियम मिलाया जाता है. इन्हें अपने नाश्ते में शामिल करें.

10. बीन्स और दालें

मटर, सफेद बीन्स और मूंग दाल जैसे फूड्स भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं.इन्हें नियमित रूप से खाकर आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.