आंवले के जूस के साथ मिलाकर पिएं इस हरे पत्ते का रस, बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी और मिलेंगे कई फायदे
Amla Mint Juice Benefits: अगर आप अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आंवले के रस में पुदीने की पत्तियों को मिलाकर पी सकते हैं.
Amla Mint Juice Benefits: शरीर को फिट रखने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना पड़ेगा, वरना आप कई दिक्कतों का भी सामना कर सकते हैं. आंवला और पुदीना दोनों ही आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यााद फायदेमंद साबित होता है. ये दोनों ही कई सारी बीमारियों को दूर रखने का भी काम करती है. अगर आप दोनों को साथ में डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको गजब के फायदे देखने के लिए मिल जाते हैं. आंवले में विटामिन C समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि पुदीना अपनी ताजगी और खास स्वाद के लिए जाना जाता है. लोग इसका सेवन गर्मियों में करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आइए आज आपको बताते हैं कि आप अपनी डाइट में इसको कैसे शामिल कर सकते हैं और क्या फायदे हो सकते हैं.
आंवला-पुदीने का जूस पीने के फायदे
1. शरीर को ताजगी
अगर आप रोजाना अपनी डाइट में आंवला-पुदीने का जूस शामिल करते हैं, तो आपको शरीर में गजब की ताजगी देखने के लिए मिल सकती है. इसके अलावा बिना ज्यादा चीनी वाला आंवला-पुदीना ड्रिंक भी आप पी सकते हैं. ये आपकी सेहत को फिट रखने का काम करती है.
2. विटामिन C
इसको रोजाना पीने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन C मिलता है, जो आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी भी होता है. आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है. विटामिन C शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मददगार होता है.
3. पाचन से जुड़ी समस्या
अगर आप भी अपनी पाचन से जुड़ी समस्या को दूर रखना चाहते हैं, तो आप आंवला-पुदीना का जूस पी सकते हैं. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. आंवले और पुदीने का हल्का ड्रिंक खाने के साथ या दिनभर में कभी भी आप आसानी से पी सकते हैं.
4. त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप भी रोजाना इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करते है, तो आपको गजब के फायदे देखने के लिए मिल जाएंगे. विटामिन C त्वचा के लिए जरूरी पोषक तत्व है और शरीर में कोलेजन को भी बढ़ाने का काम करती है.
5. बढ़ते वजन को कम
अगर आप बढ़ते वजन को कम करना चाहते है, तो आपको रोजाना इस खास जूस को पीना ही चाहिए. ये आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. यह आपकी कुल कैलोरी कम करने का काम करता है.
डिस्क्लेमर: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें