रोज लहसुन खाने से शरीर में होते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, फायदे देख आप भी खाना कर देंगे शुरू

लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर लोग खाने में करते हैं हालांकि कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं इसे कच्चा खाने के फायदे.

Published date india.com Published: August 13, 2025 9:16 AM IST
रोज लहसुन खाने से शरीर में होते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, फायदे देख आप भी खाना कर देंगे शुरू

आज कल लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं, वो फिट रहें इसके लिए वो अपने रूटीन में तरह-तरह की चीजों को शामिल करते हैं, जिनमें से एक है लहसुन. हम में से कई लोग रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन का सवेन करते हैं. आपको सुनने में ये अजीब लग सकता है, लेकिन ये शरीर के लिहाज से अच्छा माना जाता है.

ज़्यादातर घरों में रोज़मर्रा के खाने में लहसुन को शामिल किया जाता है, लेकिन इसे कच्चा खाने के अपने अलग ही फायदे हैं. आप इसे दिन में किसी भी समय खा सकते हैं, हालांकि, ज़्यादातर लोग इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप इसे दिन में किसी भी समय खा सकते हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि रोज़ाना लहसुन खाने से आपके शरीर पर क्या असर होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके जादुई फायदों के बारे में.

रोज़ाना लहसुन खाने के फायदे-

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-

जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो हम जल्दी बीमार पड़ते हैं. ऐसे मे लहसुन आपकी मदद कर सकता है. दरअसल में लहसुन में एलिसिन जैसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें रोगाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इसका नियमित सेवन आपके शरीर को सर्दी-ज़ुकाम, फ्लू और छोटे-मोटे संक्रमण जैसी आम बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है.

  • हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा-

लहसुन एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है जबकि एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इतना ही नहीं ये धमनियों में प्लाक के जमाव को कम करता है, जिससे हृदय रोग, दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है. ऐसे में दिल की अच्छी सेहत के लिए डाइट में लहसुन को जोड़ें.

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे-

कई अध्ययनों से ये पता चलता है कि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह ब्लड वेसेल्स को आराम पहुंचा सकता है और रक्त संचार में सुधार कर सकता है. लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • सूजन कम करे-

लहसुन सूजन को कम करने में मदद करता है. पुरानी सूजन गठिया, मधुमेह और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों से जुड़ी होती है. लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर कंपाउंड होते हैं जो शरीर में सूजन पैदा करने वाले कारकों को कम कर सकते हैं. यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

  • मस्तिष्क के लिए लाभदायक-

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और उम्र से संबंधित क्षति से बचाते हैं. कुछ शोध बताते हैं कि यह मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में सुधार करके अल्जाइमर और मनोभ्रंश जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. ध्यान रहे लहसुन को सीमित मात्रा में खाएं, इसकी दिन में केवल 1-2 कलियां ही खानी चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.