रोजाना ओट्स खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? फायदे सुन चौंक जाएंगे आप

अगर आप रोजाना एक महीने तक ओट्स खाते हैं, तो इसका असर सिर से लेकर पेट तक हर हिस्से पर दिखता है. यह आपके पाचन, दिल, शुगर, वजन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं इससे जुडे़ फायदों के बारे में.

Published date india.com Published: October 30, 2025 3:25 PM IST
रोजाना ओट्स खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? फायदे सुन चौंक जाएंगे आप

अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना पसंद करते हैं, ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है. ओट्स को दुनिया के सबसे सेहतमंद अनाजों में से एक माना जाता है. लोग इसे अलग अलग तरह से बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना ओट्स का सेवन करने से शरीर पर चमत्कारी असर हो सकता है? जी हां अगर आप एक महीने तक रोज ओट्स खाते हैं तो आपके शरीर में ढे़रों बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.

1. बेहतर पाचन तंत्र-

अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो ओट्स खाना शुरू कर दें. ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर पाचन को मजबूत बनाता है. यह कब्ज़ को रोकता है और पेट को साफ रखता है. आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है. पेट की गैस और ब्लोटिंग की समस्या कम करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. ओट्स को दही या फलों के साथ खाएं, इससे यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है.

2. वजन घटाने में मददगार-

अगर आप वेट लॉस की जर्नी पर हैं तो ओट्स जरूर खाएं. ओट्स लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फूड है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है. भूख को नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचाता है. वजन घटाने या मेंटेन करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद स्लो-डाइजेस्टिंग कार्ब्स शरीर को लगातार एनर्जी देते हैं, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रखते हैं.

3. दिल की सेहत रखे अच्छी-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दिल को हेल्दी रखने में ओट्स काफी मदद करता है. ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है. साथ ही साथ ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है. दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा घटाता है. नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन और धमनियों के कार्य में सुधार आता है. ऐसे में डाइट में इसे जरूर शामिल करें.

4. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल-

ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है. डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इतना ही नहीं ये खाने के बाद शुगर लेवल अचानक बढ़ने से रोकता है. लंबे समय तक मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करता है.

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद-

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन और बाल अच्छे रहें, ऐसे में अगर आप भी ये चाहत रखते हैं तो रोजाना ओट्स खाना शुरू कर दें. ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा और बालों दोनों के लिए वरदान हैं. यह सूजन और स्किन इरिटेशन को कम करता है. नियमित सेवन से बाल मजबूत और घने बनते हैं.

6. इम्यूनिटी को बढ़ाता है-

ओट्स के एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-ग्लूकन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. साथ ही साथ शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन कम होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.