
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
Anti Inflammatory Diet: हम में से कई लोग ऐसे हैं जो बढ़ते मोटापे से परेशान हैं. आम तो आम इंसान कई सेलेब्स भी ऐसे हैं जो बढ़ते वजन से परेशान हैं, इन्हीं में से एक हैं विद्या बालन. विद्या बालन को एक बार अपने बढ़ते वजन के कारण बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था, हालांकि, विद्या बालन ने पिछले कुछ सालों में अपने वजन पर काफी हद तक काबू पा लिया है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस ने बिना जिम जाए अपना वजन कम किया है. अगर आपको भी ज्यादातर लोगों की तरह ऐसा लगता है कि बिना जिम जाए वजन कम नहीं किया जा सकता तो आप गलत हैं. आप बिना जिम जाए भी अपना वजन कम कर सकते हैं, जैसे एक्ट्रेस ने किया है.
हाल ही में गैलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह पूरी जिंदगी वजन कम करने की कोशिश करती रही हैं. जब अभिनेत्री से उनके वजन घटाने के सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए हर कोशिश की, लेकिन ज्यादातर समय वह असफल रहीं. इस साल की शुरुआत में, वह चेन्नई में एक न्यूट्रिशनल ग्रूप से मिलीं और उन्होंने उन्हें बताया कि यह फैट नहीं बल्कि सूजन है. इसलिए, उन्होंने विद्या को Anti inflammatory डाइट दी. हैरानी की बात ये है कि ये एक्ट्रेस के लिए एक आश्चर्यजनक रूप से काम आया.
एक्ट्रेस ने बताया कि “मैं पूरी जिंदगी शाकाहारी रही हूं, (फिर भी) मुझे नहीं पता था कि पालक और दूधी (पालक और लौकी) मुझे पसंद नहीं हैं. हमें लगता है कि सभी सब्जियां हमारे लिए अच्छी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, आपको यह पता लगाना होगा कि आपके लिए क्या अच्छा है क्योंकि सिर्फ इसलिए कि यह किसी और के लिए अच्छा है, यह आपके लिए अच्छा नहीं हो सकता है.”
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, विद्या बालन का वजन फैट की वजह से नहीं बल्कि सूजन की वजह से बढ़ रहा था. न्यूट्रिशनिस्ट ने विद्या बालन को वर्कआउट करने से मना किया था. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने करीब एक साल से वर्कआउट नहीं किया है. विद्या ने उन चीजों को खाना बंद कर दिया जो उनके शरीर में सूजन बढ़ा रही थीं. न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह मानकर एक्ट्रेस ने बिना वर्कआउट किए अपना वजन कम किया.
ध्यान देने वाली बात यह है कि वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और हर कारण का अलग-अलग इलाज हो सकता है. अगर आप अपने बढ़ते वजन का असली कारण जान लेंगे तो आसानी से अपना वजन कम कर पाएंगे. अगर आप भी अपने वजन घटाने के सफर को आसान बनाना चाहते हैं तो किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा, आपको अपने आहार में सूजनरोधी खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना होगा. अगर आपका जिम जाने या वर्कआउट करने का मन नहीं है तो यह पूरी तरह से ठीक है लेकिन उचित आहार का पालन करना बेहद जरूरी है.
Anti inflammatory से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि इस डाइट को फॉलो करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है. दरअसल में इस डाइट को फॉलो करने से शरीर में इन्फ्लेमेशन को ठीक किया जा सकता है. इन्फ्लेमेशन को आम भाषा में सूजन कहा जाता है. Anti inflammatory डाइट में प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल किया जाता है, जिसमें फल, साबुत अनाज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी, आखरोट, बादाम नट्स फैटी फिश, सब्जियों के साथ ही साथ लीन प्रोटीन को शामिल किया जाता है. इसमें अल्कोहल, प्रोसेस्ड फूड, मीट, रेड मीट इन सब चीजों को खाने की मनाही होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.