आखिर क्या बला है ये ओट्जेम्पिक ड्रिंक? जो बिना इंजेक्शन तेजी से वजन घटाने का कर रही है दावा!

इन दिनों ओट्जेम्पिक नाम की एक ड्रिंक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग दावा कर रहे हैं कि ये वजन कम करने में मददगार है, आइए जानते हैं कैसे.

Published date india.com Published: January 7, 2026 1:40 PM IST
आखिर क्या बला है ये ओट्जेम्पिक ड्रिंक? जो बिना इंजेक्शन तेजी से वजन घटाने का कर रही है दावा!

आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों Instagram रील्स से लेकर WhatsApp फॉरवर्ड्स ग्रुप्स तक में ओट्जेम्पिक का नाम हर तरफ छाया हुआ है. वैसे तो ये एक बेहद ही साधारण ड्रिंक है, लेकिन अचानक इसने एकाएक काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है कि इसका नाम वेट लॉस इंजेक्शन वाली दवा Ozempic से मिलता-जुलता लगता है, ऐसे में लोग इसे लेकर थोड़ा कफ्यूज जरूर हैं कि आखिर ये ड्रिंक है क्या?

लोगों को भले ही इसके बारे में ज्यादा न पता हो, लेकिन लोग इसे जमकर ट्राई कर रहे हैं, हालांकि असल में आइडिया बेहद साधारण है. कोई इंजेक्शन नहीं, कोई जादुई गोली नहीं सिर्फ ओट्स, पानी और सोशल मीडिया की हाइप. आइए जानते हैं इस ओट्जेम्पिक के बारे में.

ओट्जेम्पिक क्या है?

बहुत से लोगों को इसके नाम से लगेगा कि ये वेट लॉस वाले वाली दवा Ozempic का ही कोई रूप है, लेकिन ऐसा नहीं है. नाम के बावजूद, ओट्जेम्पिक का Ozempic दवा से कोई लेना-देना नहीं है. ये एक घर पर बनने वाली ओट्स बेस्ड ड्रिंक है, जिसे लोग सुबह खाली पेट पीते हैं. इसका बेसिक आइडिया ये है कि ओट्स में घुलनशील फाइबर (खासकर बीटा-ग्लूकन) भरपूर होता है, जो पाचन को धीमा करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.

ट्रेंड का दावा है कि इसे पीने के बाद दिन भर भूख कम लगती है, जिससे कैलोरी इनटेक घटता है. बस यही पूरी थ्योरी है. कोई हार्मोन पर असर नहीं, कोई डायरेक्ट फैट बर्निंग नहीं, सिर्फ भूख न लगने का खेल है.

ओट्जेम्पिक कैसे बनाएं?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • आधा कप रोलीड ओट्स (rolled oats)
  • 1 कप पानी
  • आधे नींबू का रस
  • थोड़ी सी दालचीनी (ऑप्शनल)

इस बनाना बेहद आसान है. आपको ऊपर बताई गई सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लेना है. कुछ लोग ओट्स को रात भर भिगोकर फिर ब्लेंड करते हैं. ध्यान रहे आपको इसमें मीठा बिल्कुल नहीं डालना है. इसे आपको सुबह पीना है.

क्या ओट्जेम्पिक से सच में वजन कम होता है?

दरअसल में ओट्स सच में हेल्दी माने जाते हैं. रिसर्च बताती है कि बीटा-ग्लूकन फाइबर तृप्ति बढ़ाता है और दिन भर कैलोरी कम खाने में मदद करता है, ब्लड शुगर को स्थिर रखता है. ये हार्ट और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.