गले में खाना अटक जाए तो तुरंत क्या करें? डॉक्टर ने कहा- सबसे पहले करें ये काम

कई बार खाना खाते समय खाना गले में अटक जाता है, नॉर्मल स्थिति तो हम इससे डील कर लेते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में क्या करना चाहिए आइए डॉक्टर से जानते हैं.

Published date india.com Published: January 23, 2026 8:55 AM IST
गले में खाना अटक जाए तो तुरंत क्या करें? डॉक्टर ने कहा- सबसे पहले करें ये काम

खाना खाते समय गले में निवाला फंस जाना एक आम बात है, लेकिन यह बहुत घबराने वाली बात भी हो सकती है. यह समस्या ज़्यादातर बच्चों, बुज़ुर्गों और जल्दी-जल्दी खाने वालों में देखी जाती है. डॉ. सुमोल रत्ना (सहायक प्रोफेसर, चिकित्सा विभाग, एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ग्रेटर नोएडा) ने बताया कि कई बार लोग घबराकर गलत काम कर बैठते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि ऐसी हालत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

सबसे पहले पहचानें: हालत कितनी गंभीर है

डॉ. सुमोल रत्ना ने बताया कि जब गले में खाना फंस जाए, तो पहले यह समझें कि हालत हल्की है या गंभीर. हल्की हालत में व्यक्ति बोल पा रहा होता है, सांस ले पा रहा होता है और खांसी भी आती है. ऐसी स्थिति में ज़्यादा डरने की जरूरत नहीं होती.

लेकिन अगर व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो, वह बोल न पा रहा हो, गला पकड़कर इशारा कर रहा हो या उसका चेहरा नीला या पीला पड़ने लगे, तो यह गंभीर हालत है. ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या करें-

सबसे पहले खुद को और सामने वाले व्यक्ति को शांत रखें अगर व्यक्ति खांस पा रहा है, तो उसे खांसने दें. खांसी शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है और कई बार इससे फंसा हुआ खाना खुद ही बाहर निकल जाता है. व्यक्ति को सीधे बैठने या खड़े रहने दें, क्योंकि लेटने से खाना और अंदर जा सकता है.

अगर हालत हल्की है और सांस ठीक से आ रही है, तो छोटे-छोटे घूंट में गुनगुना पानी पिलाया जा सकता है, ध्यान रखें कि पानी ज़ोर से न पिलाएं. अगर हालत गंभीर हो और व्यक्ति सांस न ले पा रहा हो तो Heimlich Maneuver किया जा सकता है. इसमें पीछे से खड़े होकर नाभि के ऊपर पेट पर दोनों हाथों से ऊपर की ओर झटका दिया जाता है. यह तरीका सिर्फ आपात स्थिति में और जानकारी होने पर ही करें, अगर खाना बाहर न निकले, सांस लेने में दिक्कत बढ़े या बेहोश होने लगे, तो तुरंत अस्पताल जाएं या एम्बुलेंस बुलाएं. देर करना खतरनाक हो सकता है.

क्या नहीं करें-

गले में उंगली डालने की कोशिश बिल्कुल न करें, इससे खाना और अंदर जा सकता है या गले में चोट लग सकती है. ज़्यादा पानी पीने या केला, रोटी, चावल जैसी चीज़ें निगलने की कोशिश भी न करें। इससे परेशानी बढ़ सकती है. अगर व्यक्ति खांस पा रहा है तो उसकी पीठ पर ज़ोर से थपकी न दें. सबसे ज़रूरी बात है कि घबराएं नहीं, क्योंकि घबराहट से सांस और तेज़ चलती है और हालत बिगड़ सकती है.

भविष्य में कैसे बचें-

हमेशा धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाना खाएं, खाते समय बात करने या हंसने से बचें. सूखा खाना खाते समय पानी पास रखें. बच्चों और बुज़ुर्गों को छोटे निवाले दें अगर दांतों या निगलने में दिक्कत हो, तो डॉक्टर से सलाह लें.

गले में खाना फंसना मामूली लग सकता है, लेकिन कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है. सही समय पर सही कदम उठाना बहुत ज़रूरी है. शक होने पर हमेशा डॉक्टर या इमरजेंसी सेवा की मदद लें. सावधानी और सही जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.