By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
आप भी रहते हैं ओवरईटिंग की आदत से परेशान? तो इन टिप्स की मदद से करें कंट्रोल
ओवरईटिंग एक आम समस्या है, जो अक्सर त्योहारों के समय देखी जाती है. ऐसे में कुछ टिप्स को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
Overeating Control Tips: ओवरईटिंग एक आम समस्या है जिससे कई लोग जूझते हैं. यह न केवल वजन बढ़ाती है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है. लेकिन कुछ आसान बदलावों के साथ आप इस आदत पर काबू पा सकते हैं.
दिवाली का त्योहार मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप दिवाली में ओवरईटिंग से बच सकते हैं.
ओवरईटिंग की समस्या क्यों होती है?
1. पारिवारिक माहौल: दीवाली पर परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाना खाने का मजा बढ़ जाता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना बढ़ती है.
2. मिठाइयों की भरमार: त्योहार पर मिठाइयों की अधिकता होती है, जिसकी वजह से क्रेविंग होती है.
3. तनाव: त्योहार की तैयारी में होने वाले कामों से तनाव होता है, और हम अक्सर खाना खाकर तनाव कम करने की कोशिश करते हैं.
ओवरईटिंग से बचने के टिप्स
- छोटे हिस्से में खाएं: बड़े पोर्शन की जगह छोटे हिस्से में खाना खाएं. इससे आपका पेट जल्दी भर जाएगा.
- धीरे-धीरे खाएं: जल्दी खाने की बजाय धीरे-धीरे खाने से आपकी भूख जल्दी शांत हो जाएगी.
- पानी पिएं: खाने से पहले और बीच में पानी पिएं. इससे पेट भरने का अहसास होगा.
- सलाद और फलों का सेवन: मिठाई और तले हुए खाने की जगह सलाद और फलों को पहले खाएं. यह सेहत के लिए बेहतर होगा.
- खुद को व्यस्त रखें: खाने का मन होने पर खुद को किसी और काम में लगाएं.जैसे किताब पढ़ना या गाने सुनना.
- फाइबर युक्त खाना खाएं: फाइबर से भरपूर खाना लंबे समय तक पेट भरा रखता है.
- रोजाना एक्सरसाइज करें: व्यायाम करने से आपका पाचन बेहतर रहेगा और वजन नियंत्रित रहेगा.
- मिठाई लिमिट में खाएं: मिठाई का स्वाद लेना ठीक है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाएं.
- हेल्दी ऑप्शन चुनें: मिठाई के बजाय फलों, दही या मूंगफली का चयन करें.
- अच्छी नींद लें: पर्याप्त नींद लेने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और वजन नियंत्रित होता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें