By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
वजन कम करने के लिए कब करें एक्सरसाइज? जानें सुबह या शाम वर्कआउट करने के फायदे
वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन ज्यादा वजन बढ़ने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है.
Fitness Tips: वजन कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि वजन कम करने के लिए सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर है या शाम को. ऐसे में आइए जानते हैं सुबह की एक्सरसाइज और शाम की एक्सरसाइज के फायदे.
सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे
- सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है, जिससे आप दिन भर तरोताजा और एक्टिव रहते हैं.
- सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दर बढ़ता है, जिससे दिन भर ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं.
- बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है. स्टडी से पता चला है कि सुबह व्यायाम करने से वजन कम करने में ज्यादा मदद मिलती है.
- मूड को बेहतर बनाता है. एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जो मूड को बेहतर बनाता है.
- नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है.
शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे
- शाम को एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द कम होता है, क्योंकि शरीर दिन भर में गर्म हो चुका होता है.
- शाम को एक्सरसाइज करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है. लचीलेपन में सुधार होता है.
- एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है, जो शाम के समय बहुत फायदेमंद होता है.
- शाम को एक्सरसाइज करने से थकान होती है, जिससे बेहतर नींद आती है.
वजन कम करने के लिए सुबह या शाम एक्सरसाइज करना बेहतर है?
- अगर आप सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति हैं और सुबह में एनर्जी का लेवल ज्यादा रहता है, तो सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
- अगर आप शाम को ज्यादा एक्टिव रहते हैं और शाम में एनर्जी का लेवल ज्यादा रहता है, तो शाम को एक्सरसाइज करना बेहतर विकल्प हो सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें