लहसुन सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती है. लेकिन कुछ लोगों को लहसुन का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए. लहसुन के सेवन से कुछ व्यक्ति को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इन दिक्कतों के बारे में पता होना चाहिए. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लहसुन का सेवन किन लोगों को सोच समझ कर करना चाहिए. पढ़ते हैं आगे….
ये लोग ना करें लहसुन का सेवन
जिन लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे – खुजली, फोड़े-फुंसियां, दाने, लाल चकत्ते आदि इन लोगों को लहसुन का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए. क्योंकि ऐसे लोगों को लहसुन से एलर्जी हो सकती है.
डायरिया की समस्या होने पर भी व्यक्ति को खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए. कुछ लोगों का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिसके कारण उन्हें डायरिया, दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में लहसुन के सेवन से यह समस्या और बढ़ सकती है.
प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाओं को लहसुन का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए. लहसुन की तासीर गर्म होती है. ऐसे में इसके खाली पेट सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं लहसुन को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
जब पेट में गर्मी बढ़ने लगती है तब भी व्यक्ति को खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए. जैसा कि हमने पहले भी बताया कि लहसुन की तासीर गर्म होती है. ऐसे में यदि खाली पेट लहसुन का सेवन किया जाए तो इसमें पेट की गर्मी बढ़ सकती है.
नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ समस्याएं होने पर व्यक्ति को लहसुन का सेवन करना चाहिए. खाली पेट लहसुन के सेवन से कई समस्याएं बढ़ सकती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.