एग शक्शुका क्यों है विंटर का बेस्ट ब्रेकफास्ट? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए कमाल के फायदे और बनाने की आसान रेसिपी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डिश तेजी से वायरल हो रही है, जिसका नाम है एग शक्शुका, ये न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि इसके अपने गजब के फायदे भी हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में.

Published date india.com Published: January 2, 2026 3:56 PM IST
एग शक्शुका क्यों है विंटर का बेस्ट ब्रेकफास्ट? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए कमाल के फायदे और बनाने की आसान रेसिपी

ठंड में ऐसी चीजों का सेवन खूब किया जाता है, जो शरीर को गर्माहट पहुंचाती हों, इन्हीं में से एक है अंडा. अंडे का सेवन ठंड के मौसम में जमकर किया जाता है. हम में से कई लोग इसे नाश्ते में खाते हैं. हालांकि जब अंडे की बात आती है तो या तो लोग इसका ऑमलेट बनाते हैं या फिर इसका टोस्ट, कुछ लोग उबला हुआ अंडा भी खाते हैं, लेकिन एक समय बाद हम इन्हें खाकर भी बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अंडे की कोई नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो एग शक्शुका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी ऑप्शन भी है. इसके कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स को देखते हुए ये काफी पॉपुलर हो रही है.

न्यूट्रिशनिस्ट अर्जिता सिंह की मानें तो एग शक्शुका सर्दियों का आइडियल ब्रेकफास्ट है, क्योंकि ये प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर ये नॉर्थ अफ्रीकन इंस्पायर्ड रेसिपी शेयर की है.

एग शक्शुका की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले पैन में मक्खन डालें
  • इसके बाद प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटकर पैन में डालें
  • खुशबू आने तक पकाएं
  • कटी हुई लाल शिमला मिर्च डालें और इन्हें थोड़ा पकाएं और फिर कटे हुए टमाटर डालें
  • इसके बाद नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर से सीजनिंग करें
  • सबको 5-10 मिनट तक पकाएं जब तक सॉसी और सॉफ्ट न हो जाए
  • अब आपको इसी में छोटे-छोटे गड्ढे जैसी जगह बनानी है और अंडे को फोड़कर इनमें डालना है फिर इन्हें ढककर पकाना है
  • अगर आपको अंडे अच्छे पके हुए पसंद हैं तो ज्यादा समय पकाएं, लेकिन अगर आपको रनी योल्क पसंद है तो कम समय के लिए ही पकाना है
  • अब इसमें ऊपर से ताज़ा हरा लहसुन डालें, आप चाहें तो चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो या अपनी पसंद की सीजनिंग ऐड कर सकते हैं.
  • अब ये खाने के सिए तैयार है

एग शक्शुका के फायदे –

न्यूट्रिशनिस्ट अर्जिता सिंह ने बताया कि ये डिश न सिर्फ टेस्टी है बल्कि इसके कमाल के फायदे भी हैं:

  • अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन देते हैं, जो पेट भरकर रखते हैं और फैट लॉस में मदद करते हैं
  • टमाटर और शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ के लिए बेहतरीन हैं
  • प्याज और लहसुन गट हेल्थ और डाइजेशन सपोर्ट करते हैं
  • मिर्च मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है और बिना एक्स्ट्रा कैलोरी के फ्लेवर ऐड करती है
  • थोड़ा मक्खन न्यूट्रिएंट्स के अब्सॉर्प्शन में मदद करता है और तृप्ति देता है
  • कुल मिलाकर, एग शक्शुका हाई-प्रोटीन, हाई-फाइबर, गट-फ्रेंडली, गर्माहट देने वाली और बेहद संतुष्ट करने वाली डिश है. सर्दियों के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.