गर्भवती महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए क्यों मना करती हैं दादी-नानी, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

हमारे घरों की दादी-नानियां गर्भवती महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए मना करती हैं, मगर क्या आप इसके पीछे का शास्त्र से जुड़ा और वैज्ञानिक कारण जानते हैं?

Published date india.com Published: January 21, 2025 7:43 AM IST
गर्भवती महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए क्यों मना करती हैं दादी-नानी, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

हिंदू धर्म में महंदी शुभ माना गया है. सुहागिन स्त्रियां बड़े चाव से महंदी लगाती हैं. मगर आज भी कई सारे घरों में दादी और नानी गर्भवती महिलाओं को मेंहदी लगाने से मना करती हैं. मगर कई सारे लोगों को इसके पीछे का कारण नहीं जानता है. इसके पीछे शास्त्रीय और वैज्ञानिक दोनों तरह के कारण हैं, जिनके बारे में आज हम खुलकर बात करेंगे.

  • प्रेगनेंट महिलाओं क्यों नहीं लगाना चाहिए महंदी?

कई लोगों को दादी-नानी की ये बातें फिजूल लग सकती हैं, मगर शास्त्रों और विज्ञान में गर्भवती महिलाओं के महंदी लगवाने के पीछे कई सारे नुकसान बताए हैं. इसीलिए कई बार उनकी बताई गई बातें हमें मान लेनी चाहिए.

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महंदी शुक्र ग्रह से संबंध रखती है. सुहागिन स्त्रियों के महंदी लगाने के कई सारे फायदे होते हैं. क्योंकि शुक्र ग्रह तीव्र ऊर्जा, खुशी, प्रेम और सुंदरता का प्रतिनिधित्व करते हैं. मगर गर्भवती महिला के केस में ये काफी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति है. महिला को गर्भ धारण करने पर उसके ग्रह भी अपनी स्थिति बदलते हैं. गर्भावस्था के दौरान अगर शनि, राहु या केतु जैसे ग्रह प्रबल स्थिति में हुए तो महंदी का लगना महिला और बच्चे दोनों पर खराब असर डाल सकता है. इन्हीं अशुभ प्रभाव से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं को महंदी लगाने के लिए मना किया जाता है.

  • वैज्ञानिक कारण-

मेडिकल साइंस ने भी गर्भवती महिलाओं को महंदी लगाने के लिए मना किया हुआ है. इसके पीछे उन्होंने बड़ा सॉलिड कारण भी बताया हुआ है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आजकल मार्केट में मिलावट वाली महंदियों की भरमार है. गर्भवती महिलाओं के स्किन ऐसी स्थिति में ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है. ऐसे में ये मिलावटी महंदी प्रेगनेंट महिलाओं की स्किन के लिए खराब साबित हो सकती है. महंदी में मौजूद स्किन के जरिए बच्चे को भी प्रभावित कर सकते हैं.

इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी बाकियों के मुकाबले काफी कम होती है. महंदी ठंडी होने के कारण उसको लगाने से आपको जुकाम-बुखार की भी समस्या हो सकती है. अगर तब भी आपको महंदी लगानी है, तो आप प्राकृतिक महंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.