Winter Superfood Wild Berries Immunity Boost Blood Pressure Control
इम्यूनिटी से ब्लड प्रेशर तक सब रहेगा कंट्रोल! जानें सर्दियों में क्यों बेस्ट सुपरफूड हैं जंगली बेर
ठंड का मौसम जैसे ही शुरू होता है वैसे ही बाजारों में जंगली बेर बिकते नजर आने लगते हैं. बता दें कि ये छोटा सा फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.
Superfood For Immunity In Winter: सर्दी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में एक ऐसा छोटा सा फल पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे हर कोई जंगली बेर के नाम से जानता है. छोटा सा नजर आने वाला ये फल स्वाद में तो बढ़िया होता ही है बल्कि ये कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है. इन जंगली बेर का स्वाद मीठा और चटपटा होता है. इस फल को प्रकृति ने इंसानों और जानवरों दोनों के लिए उपयोगी बनाया है.
जंगली बेर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ बीमारी से लड़ने की ताकत भी प्रदान करते हैं. वैज्ञानिक के मुताबिक जंगली बेर को विटामिन सी का स्रोत माना गया है, जो सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को हटाकर कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है.
जंगली बेर में पाए जाते हैं कौन-कौन से पोषक तत्व?
जंगली बेर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक होते हैं. इस फल में बी-कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी6 भी मौजूद होते हैं. ये विटामिन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. इनमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पोटैशियम और मैग्नीशियम मिलकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय की सेहत को बनाए रखते हैं. आयरन और जिंक रक्त में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.
जंगली बेर से होते हैं कौन-कौन से फायदे?
-जंगली बेर में विटामिनC की भरपूर मात्रा होती है, जो सर्दी-खांसी और वायरलइंफेक्शन से बचाता है. रोज 4-5 बेर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
Add India.com as a Preferred Source
-जंगली बेर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हाई BP को कंट्रोल करते हैं.
-जंगली बेर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलवाते हैं.
-जंगली बेर स्किनग्लो को बढ़ाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं.
-जंगली बेर के सेवन से खून की कमी दूर होती है और इसमें पाए जाने वाली कम कैलोरी से वजन कंट्रोल में रहता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.