Winter Weight Loss Tips: सर्दियों में घटाना चाहते हैं वजन तो इन ड्राई फ्रूट्स को करें डाइट में शामिल

Winter Weight Loss Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपका वजन कम (Winter Weight Loss) हो सकता है. आइए जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जो आपका वजन कम करने में मदद करेंगे.

Published date india.com Published: December 10, 2021 10:22 AM IST
winter weight loss
winter weight loss

Winter Weight Loss Tips: सर्दियों में कई ऐसी चीजें आती हैं जिनकी वजह से वजन बढ़ने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने वजन को कंट्रोल में रखें. इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं. सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को गर्मी तो मिलती ही है साथ ही वजन भी कम होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपका वजन कम (Winter Weight Loss) हो सकता है. आइए जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जो आपका वजन कम करने में मदद करेंगे.

बादाम- बादाम वजन कम करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यह आपकी भूख को कम करता है. बादाम बेली फैट और ओवरॉल बॉडी मास इंडेक्स को कम करने में मदद करता है. बादाम में मोनो-अनसेचुरेटेड फैट और भरपूर फाइबर होता है. इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है.

अखरोट- अखरोट में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन पाया जाता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. रोजाना एक एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है.

काजू- वजन कम करने के लिए काजू भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. काजू में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है.

मूंगफली- मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होता है जिससे शरीर में सूजन कम होती है. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.