World Blood Donor Day 2022 Know What To Eat After Donate Your Blood
World Blood Donor Day 2022: रक्तदान के बाद खाएं ये चीजें, नहीं होगी कमजोरी और थकान
World Blood Donor Day 2022: रक्तदान करने के बाद अकसर लोगों को थकान महसूस होती है. ऐसे में लोगों को उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो न केवल थकान को दूर कर सकें बल्कि जिनके अंदर आयरन पाया जाता हो.
World Blood Donor Day 2022: रक्तदान करने के बाद अक्सर लोगों को कमजोरी हो जाती है. वहीं कुछ लोग थकान भी महसूस करते हैं. दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब शरीर से रक्त बाहर निकलता है तो शरीर में रक्त की कमी हो जाती है. ऐसे में रक्त की पूर्ति के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जोड़ना चाहिए, जिसके सेवन से न केवल थकान दूर हो सकती है बल्कि व्यक्ति के शरीर में नया खून भी बन सकता है. अब सवाल यह है कि रक्तदान के बाद किन चीजों का सेवन किया जाए. तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रक्तदान के बाद किन चीजों को खाएं. पढ़ते हैं आगे…
रक्तदान के बाद किन चीजों का सेवन करें
रक्तदान के बाद अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जोड़ें. हरी सब्जियां ना केवल आपको हेल्दी बनाती हैं बल्कि इनको डाइट में जोड़ने से शरीर से कमजोरी और थकान भी दूर हो जाती है. ऐसे में आप हरी सब्जियां जैसे- पालक, लौकी, गाजर, खीरा आदि को जोड़ सकते हैं.
रक्तदान के बाद अपनी डाइट में फलों को जोड़ सकते हैं. फलों के सेवन से न केवल शरीर को सेहतमंद रखा जा सकता है बल्कि कमजोरी और थकान दोनों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप सेब, अनार, कीवी, गुआवा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं.
रक्तदान के बाद आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं. ऐसे में इनके सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है. साथ ही थकान भी दूर हो सकती है.
नोट – रक्तदान के बाद अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ना चाहिए, जिसके अंदर भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और आयरन हो. बता दें, आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है. वहीं आयरन के सेवन से शरीर मको एनीमिया की समस्या से बचाया जा सकता है. ऐसे में आप ब्लड डोनेट करने के बाद अपनी डाइट में जरूरी चीजों को जोड़ें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.