World No Tobacco Day 2021: आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, ऐसे 10 दिन में छोड़ें स्मोकिंग की लत

तंबाकू का असर केवल लंग कैंसर तक ही सीमित नहीं है.

Published date india.com Updated: May 31, 2021 1:05 PM IST
World No Tobacco Day: Side Effects of Smoking That You Know But Still You Ignore
World No Tobacco Day: Side Effects of Smoking That You Know But Still You Ignore

World No Tobacco Day 2021: पूरी दुनिया में आज यानी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जा रहा है. आज का दिन तंबाकू के दुष्प्रभावों को जानने और इस लत से तौबा करने का है.

कई शोधों में ये बात सामने आई है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं, वे ये कहते हैं कि उनके लिए इस आदत को छोड़ पाना आसान नहीं. तमाम कोशिशों के बाद ये छूटती ही नहीं.

इसलिए आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही उपाय, जिन्हें अपनाकर आप इस आदत से निजात पा सकते हैं.

– सबसे पहले ये जरूरी है कि आपका इरादा मजबूत हो. चाहे जो हो जाए आप सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे.

– जब भी स्मोकिंग का ख्याल आए तो ये सोचें कि इससे आपका परिवार भी प्रभावित होगा.

– ये सोचें कि किन परिस्थितयों में आप स्मोकिंग करते हैं. तनाव होने पर पसंद के दूसरे काम करें. स्मोकिंग की तरफ से दिमाग हटाएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

– सिगरेट पीएं तो ऐश ट्रे साफ न करें. भरी ऐश ट्रे देखकर आपको याद रहेगा कि आप कितना स्मोक कर चुके हैं.

सिगरेट छोड़ने के कुछ घरेलू उपाय

– दालचीनी को पीस लें. इसमें शहद मिला लें. जब सिगरेट पीने का मन करे तो इसका सेवन करें.

– अजवाइन-सौंफ में थोड़ा काला नमक मिलाकर पीस लें. इसमें नींबू का रस मिलकार एक रात के लिए रख दें. सुबह इसे भूनकर एक डिब्बे में रख दें. जब मन सिगरेट पीने का करे तब इसे थोड़ा सा खा लें.

– अदरक-आंवला को कद्दुकस करके सुखा लें. इसमें नींबू और नमक डाल लें. जब भी सिगरेट पीने की तलब हो तो इसका सेवन करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.