
Ritika
रितिका वर्तमान में India.com हिंदी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जी न्यूज हिंदी में लाइफस्टाइल, फैशन, फूड जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा खासा अनुभव है. ... और पढ़ें
World Youth Skills Day 2026: हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने और कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वो रोजगार, बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें और बढ़ते ही चले जाएं, उनको आगे बढ़ने के लिए तरह-तरह के तरीकों को समझाया जाए. आज के समय में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता नहीं होता है बल्कि डिग्री के साथ-साथ आपके अंदर नई स्किल्स का होना और उसको सीखना भी काफी ज्यादा जरूरी होता है. लगातार नई स्किल्स सीखना और खुद को समय के साथ अपडेट करने से आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. सफल और आत्मनिर्भर बनने के लिए आपको अपने अंदर 5 तरह के बदलाव को करना चाहिए, आइए आप भी जान लीजिए.
सफल और आत्मनिर्भर बनने के लिए करें ये 5 बदलाव
1. कम्युनिकेशन स्किल्स
सफल और आत्मनिर्भर बनने के लिए आपको रोजाना अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करना पड़ेगा. इससे आपके अंदर गजब का एक आत्मनिर्भर बनने का हौसला बढ़ेगा. अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ रखना बेहद ही जरूरी होता है.
2. टाइम मैनेजमेंट
अगर आप खुद को एक सफल इंसान बनाना चाहते हैं, तो आपको टाइम मैनेज करना आना ही चाहिए. सफल लोग समय का सही इस्तेमाल करना बेहद ही अच्छे से जानते हैं. आप अपने दिन की सही प्लानिंग करेंगे तो कम समय में ज्यादा काम आप अच्छे से कर पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा चीजों को समझ पाएंगे.
3. डिजिटल स्किल्स सीखना
अगर आप खुद को हर किसी से आगे रखना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको डिजिटल स्किल्स सीखना भी बेहद ही जरूरी होता है. डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी चीजों को सीखना भी बेहद ही जरूरी है.
4. आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच
आपको अपने अंदर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को कोसों दूर रखना ही पड़ेगा, वरना आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे. गलतियों से सीखें, असफलताओं से घबराएं नहीं और हर चुनौती को नए अवसर की तरह ही लें. अपने अंदर की कमियों को पहचानकर उसमें आपको काम करना है.
5. हर दिन कुछ नया सीखना
1 दिन या 1 बार सीखने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है. दुनिया तेजी से बदल रही है हर दिन चीजें भी काफी ज्यादा बदलती है. ऐसे में युवाओं को रोजाना कुछ नया सीखने की आदत जरूर अपनानी चाहिए. आजकल कई सारी चीजें ऐसी हैं, जिसको आप खाली समय में बैठकर भी आसानी से सीख सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.