आपके Smartphone पर होते हैं ये खतरनाक बैक्टीरिया, जो दे सकते हैं घातक बीमारी

जिस स्मार्टफोन को आप हमेशा अपने हाथों में रखते हैं और हर जगह अपने साथ लेकर जाते हैं, वह आपको घातक बीमारी दे सकता है. जी हां, मोबाइल पर कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं. जानिए वह कौन-कौन से बैक्टीरिया हैं, आपको क्या बीमारियां दे सकते हैं और कैसे बचें.

Published date india.com Updated: January 15, 2024 12:08 PM IST
Bacteria in phone

मोबाइल फोन आज हमारे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है. यह हमारे लिए न सिर्फ जरूरत बन चुका है, बल्कि यह समारे स्टाइल का हिस्सा भी है. फोन हर जगह हमारे साथ जाता है, फिर चाहे वह खाने की टेबल हो या बिस्तर. कई लोग तो बाथरूम में भी फोन साथ लेकर जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फोन को आप हर समय अपने से चिपकाए घूमते हैं उसमें बहुत ही खतरनाक बैक्टीरिया भी होते हैं. यह बैक्टीरिया आपकी सेहत बिगाड़ने के लिए काफी हैं. इस आर्टिकल में हम उन बैक्टीरिया के बारे में बात करेंगे, जो आपके फोन पर मौजूद हो सकते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि इन बैक्टीरिया से आपको कैसी-कैसी समस्याएं हो सकती हैं.

  1. स्टैफिलोकोकस ऑरियस : स्टैफिलोकोकस ऑरियस को आमतौर पर स्टैफ के नाम से जाना जाता है. यह वायरस आपके स्मार्टफोन की सतह पर पाया जा सकता है. इस बैक्टीरिया की वजह से स्किन इंफैक्शन और निमोनिया हो सकता है. यही नहीं जब आप इस बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं तो आपको फूड प्वाॉइजनिंग भी हो सकती है. इसिए जो आप खाते समय फोन का इस्तेमाल करते हैं उसे तुरंत बंद कर दें. क्योंकि यह बैक्टीरिया फोन से बड़ी ही आसानी से आपके हाथों और फिर चेहरे और मुंह तक पहुंच सकते हैं. इसकी वजह से इंफेक्शन का गंभीर खतरा होता है.
  2. एस्चेरिचिया कोलाइ : एस्चेरिचिया कोलाइ या ई.कोलाइ भी गंभीर संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया होते हैं. यह बैक्टीरिया इंसानों और जानवरों में पाया जाता है. ई.कोलाइ के ज्यादातर वेरिएंट बहुत ज्यादा घातक नहीं होते. लेकिन कुछ वेरिएंट गंभीर दस्त, मूत्र पथ संक्रमण यानी (UTI) और गुर्दे यानी किडनी फेल होने का कारण बन सकते हैं.
  3. स्ट्रेप्टोकोकस पायोजेन्स : स्ट्रेप्टोकोकस पायोजेन्स को ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस के रूप में भी जाना जाता है. यह बैक्टीरिया गले से लेकर स्किन इंफेक्शन तक कई प्रकार के संक्रमण का कारण बन सकता है. इस बैक्टीरिया की खासियत यह है कि यह मोबाइल फोन सहित कई सतहों पर बड़े लंबे समय तक जीवित रह सकता है. जिससे इसके फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है.
  4. मेथिसिलिन प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस (MRSA): MRSA एक प्रकार का स्टैफ बैक्टीरिया है, जिस पर कई एंटीबायोटिक दवाओं का कोई असर नहीं होता. यह आमतौर पर अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लीनिक में पाया जाता है. लेकिन यह बैक्टीरिया आपके फोन की सतह पर भी हो सकता है. इस बैक्टीरिया का इंफैक्शन होने पर इसका इलाज मुश्किल हो सकता है और यह घातक भी हो सकता है.
  5. स्यूडोमोनास एरुगिनोसा : यह बैक्टीरिया आमतौर पर अस्पतालों में होता है और यही बैक्टीरिया आपके फोन की स्क्रीन पर भी पाया जा सकता है. इस बैक्टीरिया के संक्रमण से श्वसन संक्रमण (Respiratory Infection), यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) और रक्त प्रवाह संक्रमण (Bloodstream Infection) भी हो सकता है.

अब जब आपको पता है कि आपकी मोबाइल फोन की स्क्रीन पर बैक्टीरिया हो सकते हैं और वह आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं. तो फोन को थोड़ा अपने से दूर करने की कोशिश करें. क्योंकि अगर आप फोन को दूर नहीं करते हैं तो समझ लें कि आप लगातार बैक्टीरिया के संपर्क में हैं. हालांकि, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ऐसे बैक्टीरिया से आपकी रक्षा करते हैं, लेकिन इम्युनिटी थोड़ी भी कमजोर होने पर यह बैक्टीरिया आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं.

ऐसे बैक्टीरिया संक्रमण से बचने के लिए अच्छी स्वस्छता अपनाएं और नियमित तौर पर अपने फोन को भी साफ करते रहें. मोबाइल फोन को साफ और बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए नीचे बताए गए सुझावों का अच्छी तरह से पालन करें –

  • अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन और बैक कवर को माइक्रोफाइबर कपड़े या अल्कोहल वाइप्स से नियमित तौर पर साफ करें.
  • बाथरूम या अन्य संभाविद गंदे वातारवरण में फोन का इस्तेमाल करने से बचें.
  • नियमित तौर पर साबुन और पानी से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. मोबाइल का उपयोग करने के बाद चेहरे, नाक, आंख या मुंह को झूने से बचें
  • अपना फोन किसी अन्य के साथ शेयर करने से बचें, विशेषतौर पर अगर वह व्यक्ति बीमार हो तो अपना फोन कतई न दें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.