आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन की फिर जगी आस, इस फॉर्मूले पर हो रही बात

दिल्ली में आप और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन की आस एक फिर जग गई है.

Published date india.com Updated: April 19, 2019 6:27 PM IST
आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन की फिर जगी आस, इस फॉर्मूले पर हो रही बात
राहुल और केजरीवाल (फाइल फोटो)

नई दिल्लीः दिल्ली में आप और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन की आस एक फिर जग गई है. शुक्रवार को दोनों पार्टियों ने एक बार फिर सकारात्मक संकेत दिए. आप ने गठबंधन को लेकर बातचीत को अंजाम तक पंहुचाने के लिए कांग्रेस को सोमवार तक का समय दिया है. इसके लिए पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के शनिवार को होने वाले नामांकन को स्थगित कर दिया है.

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि अब सोमवार को आप के शेष छह उम्मीदवारों का नामांकन होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उसके रुख पर पुनर्विचार करने के लिये मौका देने के चलते पार्टी ने यह फैसला किया है ताकि गठबंधन को लेकर कांग्रेस के साथ चल रही बातचीत निर्णायक स्थिति में पहुंच सके.

उल्लेखनीय है कि आप के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं. शनिवार को पार्टी के तीन अन्य उम्मीदवारों के नामांकन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय था. इस बीच आप के सूत्रों ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ गठबंधन पर बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ने की जानकारी दी है. समझा जाता है कि कांग्रेस हरियाणा में दो सीट जननायक जनता पार्टी (जजपा) और एक सीट आप को देने तथा दिल्ली में चार सीट आप एवं तीन सीट पर खुद चुनाव लड़ने के विकल्प पर विचार करने को तैयार हो गई है.

आप नेताओं को कांग्रेस को हरियाणा में जजपा को तीनों दलों के एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए रजामंद करने का भरोसा दिलाया है. उल्लेखनीय है कि जजपा के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला द्वारा हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करने की घोषणा के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने भी पार्टी के सातों सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए जाने की घोषणा कर गठबंधन की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया था. चाको ने हालांकि शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा किये जाने की जानकारी देते हुये यह भी कहा था, ‘हम दोनों ही स्थिति के लिए तैयार हैं, गठबंधन हो या नहीं, हम तैयार हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.