नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से यहां मुलाकात की. मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर राजग के शीर्ष नेताओं के साथ रात्रिभोज पर बैठक हुई. लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मुलाकात की. इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए. इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल भी शामिल थे. मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर राजग के शीर्ष नेताओं के साथ रात्रिभोज पर बैठक हुई.
Delhi: Visuals from Ashoka Hotel where NDA leaders dinner is underway. PM Narendra Modi felicitated by alliance leaders pic.twitter.com/63apZhSGNG
— ANI (@ANI) May 21, 2019
राजग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना के उद्धव ठाकरे शामिल हुए. बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल ने किया. राजग नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि एक्जिट पोल की तरह ही 23 मई को मतगणना के बाद केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी .
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Ashoka Hotel for NDA leaders dinner pic.twitter.com/x61nLViT6O
— ANI (@ANI) May 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की तुलना तीर्थयात्रा से करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसा दृष्टिगोचर हुआ जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिए कृत संकल्पित थी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा. प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी भाजपा मुख्यालय में आयोजित अपने मंत्री परिषद के सदस्यों के लिये आयोजित स्वागत एवं आभार मिलन समारोह में की. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को पिछले पांच वर्षो में उनके कामकाज एवं सरकार की कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए एक टीम की तरह से काम करने के लिए आभार प्रकट किया.
Delhi: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray and Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrive at Ashoka Hotel for NDA leaders dinner pic.twitter.com/V8eynhA42I
— ANI (@ANI) May 21, 2019
प्रधानमंत्री ने कहा- मैंने कई चुनाव देखे हैं, लेकिन यह चुनाव राजनीति से परे है. इस चुनाव को जनता तमाम तरह की दीवारों को लांघ कर लड़ रही थी. मैंने कई विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया है . इस दौरान देशभर का दौरा भी किया, इस बार का चुनाव प्रचार मुझे ऐसा लगा कि जैसे तीर्थयात्रा हो. उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए राजग के एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट में कहा, मैंने टीम मोदी सरकार को पिछले पांच वर्षो के दौरान उनके कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम नए भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस गति को बनाये रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.