पीएम ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बने गृह मंत्री, राजनाथ को मिला ये विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है.

Published date india.com Updated: May 31, 2019 1:24 PM IST
पीएम ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बने गृह मंत्री, राजनाथ को मिला ये विभाग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव राजनाथ सिंह के विभाग में हुआ है. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह अब नए रक्षा मंत्री होंगे. उनकी जगह गृह मंत्री मौजूदा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बनाया गया है. अमित शाह को पहली बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है. वैसे एक दिन पहले शपथ ग्रहण समारोह में राजनाथ सिंह ने मोदी के बाद शपथ लिया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि राजनाथ को फिर से यह जिम्मेवारी मिल सकती है. मौजूदा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया गया है, जबकि एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है.

नए मंत्रियों के विभागों का ब्योरा

अमित शाह- गृह मंत्री
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री
एस जयंशकर- विदेश मंत्री
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन (बरकरार)
पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय (बरकरार), कॉमर्स और इंडस्ट्री
हर्षवर्धन- स्वास्थ्य, साइंस और टेक्नोलॉाजी
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम (बरकरार)
सदानंद गौड़ा- रसायन और उर्वरक
रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामला, जनवितरण (बरकरार)
प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के साथ सूचना प्रसारण
स्मृति ईरानी- महिला और बाल विकास
रविशंकर प्रसाद- कानून के साथ संचार और सूचना प्रौद्योगिकी
हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण
थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन
अर्जुन मुंडा- आदिवासी मामले
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामला
प्रह्लाद जोशी- संसदीय मामले, कोयला और खनन
महेंद्रनाथ पांडे- स्किल डेवलपमेंट
अरविंद सावंत- भारी उद्योग
गिरिराज सिंह- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.