अमित शाह गांधीनगर से जीते, भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीतना तय

भाजपा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें बरकरार रखना तय है.

Published date india.com Updated: May 24, 2019 12:40 AM IST
अमित शाह गांधीनगर से जीते, भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीतना तय

Lok Sabha Election 2019 Results: भाजपा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें बरकरार रखना तय है. भाजपा यहां 2014 के आम चुनाव का अपना प्रदर्शन दोहराने की दिशा में आगे बढ़ रही है. मोदी ने इस बार अपने गृह राज्य से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की. यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था.

भाजपा ने अभी तक 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि बाकी 16 पर वह बड़े अंतर से आगे चल रही है. एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि परिणाम घोषित होने में समय लग रहा है क्योंकि वीवीपैट पर्चियों की गिनती चल रही है. शाह गांधीनगर सीट से 5.57 लाख वोट से जीत गए. उन्होंने कांग्रेस के सी जे चावडा को हराया. शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख वोट मिले. भाजपा के नवसारी उम्मीदवार सी आर पाटील की 6.89 लाख के अंतर से जीत अभी तक 26 सीटों पर सबसे बड़े अंतर से जीत है. पाटील नवसारी से 2014 में 5.58 लाख वोट से जीते थे.

Lok Sabha Election Result 2019: BJP ने उत्तराखंड में 2014 का प्रदर्शन दोहराया, पांचों सीटें जीतीं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सूरत में भाजपा के दर्शना जरदोश 5.48 लाख वोट से जीते. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक पटेल को हराया. जामनगर में भाजपा उम्मीदवार पूनम मडाम ने कांग्रेस उम्मीदवार मुलू कंडोरिया को 2.36 लाख से अधिक वोट से हराया. भाजपा के मितेश पटेल आणंद से जीते. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी को 1.97 लाख वोट से हराया. बारडोली में भाजपा उम्मीदवार प्रभु वसावा ने कांग्रेस उम्मीदवार तुषार चौधरी को 2.15 लाख वोट से हराया.

पीएम मोदी बोले- बुरे इरादे से नहीं करूंगा कोई काम, सबको साथ लेकर चलूंगा

छोटाउदेपुर से भाजपा उम्मीदवार गीताबेन रठावा ने कांग्रेस उम्मीदवार रंजीतसिंह राठवा को 3.77 लाख वोट से हराया. राजकोट से भाजपा उम्मीदवार मोहन कंडूरिया ने कांग्रेस के ललित कगाथारा को 3.68 लाख वोट से हराया. वडोदरा में भाजपा उम्मीवार रंजन भट कांग्रेस के प्रशांत पटेल से 5.84 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. भाजपा के उम्मीदवार वलसाड, पंचमहाल, खेडा, कच्छ, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, बनासकांठा, भरूच और भावनगर सीटों पर तीन लाख से अधिक वोटों से आगे हैं.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 38000 वोटों से हराया, अमेठी में टूट गया गांधी परिवार का तिलिस्म

भाजपा उम्मीदवार की सबसे कम बढ़त दाहोद में हैं जहां मोदी सरकार में मंत्री जसवंतसिंह भभोर 1.26 लाख वोटों से आगे हैं. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि इस परिणाम का श्रेय राज्य के लोगों को जाता है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विश्लेषक एक्जिट पोल तक मोदी लहर नहीं देख पा रहे थे. आज यह लहर बढ़त और परिणामों से स्पष्ट है. यह देश के लोगों की जीत है.

Lok Sabha Election Result Live: भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, फूलों की हुई बारिश

कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा ने कहा कि यह देश की जनता का जनादेश है और हम उसे स्वीकार करते हैं. हम अपनी खामियां खोजने और उन्हें ठीक करने का प्रयास करेंगे. 2014 में भाजपा गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीती थी. यद्यपि 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी लेकिन भाजपा कम बहुमत से सत्ता बरकरार रखने में सफल रही. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में जश्न मनाया. प्रधामनंत्री की मां हीराबेन गांधीनगर के बाहरी क्षेत्र स्थित अपने घर के बाहर निकलीं और लोगों का अभिवादन किया.

लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें India.com

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.